होम CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास को राहत नहीं! 2 दिन और बढ़ी Judicial Custody, 21 अक्टूबर को अगली सुनवाई

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team Oct 19, 2026 08:46 PM

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास को राहत नहीं! 2 दिन और बढ़ी Judicial Custody, 21 अक्टूबर को अगली सुनवाई

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की मुश्किलें फिलहाल कम होती नजर नहीं आ रही हैं। दोनों की न्यायिक हिरासत को दो दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया है।

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास को राहत नहीं! 2 दिन और बढ़ी Judicial Custody, 21 अक्टूबर को अगली सुनवाई

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की मुश्किलें फिलहाल कम होती नजर नहीं आ रही हैं। दोनों की न्यायिक हिरासत को दो दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 21 अक्टूबर 2026 को होनी है। दिल्ली पुलिस ने दोनों नेताओं को 13 अक्टूबर 2026 को हिरासत में लिया था। इसके बाद 14 अक्टूबर को उन्हें स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) के सामने पेश किया गया, जहां से दोनों प्रवक्ताओं को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया था।

आशुतोष रांका और सौरव दास पर प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किए जा चुके जंतर-मंतर में बिना अनुमति प्रवेश करने और वहां विरोध-प्रदर्शन करने की कोशिश करने का आरोप है। न्यायिक प्रक्रिया के तहत दोनों को मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) के सामने पेश किया गया। कोर्ट की कार्यवाही पूरी होने के बाद उन्हें वापस तिहाड़ जेल भेज दिया गया। अब दोनों नेताओं को बुधवार को दोबारा पेश किया जाएगा।

जमानत के लिए जरूरी दस्तावेज पेश, फिर भी नहीं मिली रिहाई

आशुतोष रांका और सौरव दास की हिरासत बढ़ने के पीछे मुख्य वजह यह बताई गई कि जिस दिन उन्हें पकड़ा गया था, उस समय कोर्ट में उनके जमानतदार मौजूद नहीं थे। इसके बाद CJP की कानूनी टीम ने स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) के समक्ष जमानत से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज और जमानतदार पेश किए। कानूनी टीम ने दोनों नेताओं की रिहाई की मांग की, लेकिन फिलहाल कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत को दो दिनों के लिए और बढ़ा दिया है।

CJP का आरोप- राष्ट्रध्वज फहराने और नारे लगाने गए थे नेता

दूसरी ओर, कॉकरोच जनता पार्टी का कहना है कि सौरव दास और आशुतोष रांका जंतर-मंतर पर केवल राष्ट्रध्वज फहराने और नारे लगाने के लिए गए थे। पार्टी ने पुलिस और प्रशासन पर आरोप लगाया है कि कोर्ट की सुनवाई में देरी करके उसके नेताओं की रिहाई को जानबूझकर रोका जा रहा है।

CJP नेता अभिजीत दीपके का दावा है कि प्रशासन के पास दोनों नेताओं को जेल में रखने का कोई कानूनी आधार नहीं है और इसी वजह से उन्हें हिरासत में बनाए रखने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए जा रहे हैं। वहीं, पार्टी की लीगल हेड रत्ना सिंह ने भी आरोप लगाया कि दोपहर में निर्धारित सुनवाई को पुलिस और अधिकारियों ने जानबूझकर कई घंटों तक टाल दिया।

अभिजीत दीपके का भावुक संदेश, जेल में बंद नेताओं को किया याद

आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत बढ़ाए जाने से कुछ देर पहले CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं के लिए एक लंबा और भावुक संदेश साझा किया। अपने संदेश में उन्होंने जेल में बंद दोनों साथियों को याद करते हुए लिखा, 'आज आप दोनों का जेल में छठा दिन है. मैं बता नहीं सकता कि मुझे तुम्हारी कितनी याद आ रही है. पिछले तीन महीनों से मुझे दिन-रात कभी भी आने वाली तुम्हारी ढेरों परेशान करने वाली कॉलों और संदेशों की आदत सी हो गई थी. मैं उनमें से अधिकतर को अनदेखा कर देता था या टाल देता था, क्योंकि मुझे पता था कि मेरे बिना भी तुम दोनों किसी न किसी तरह सब संभाल लोगे और तुम हमेशा ऐसा करते भी थे.'

अब इस मामले में 21 अक्टूबर को होने वाली अगली सुनवाई पर नजरें टिकी हैं। फिलहाल दोनों CJP नेताओं को दो दिनों की अतिरिक्त न्यायिक हिरासत में रहना होगा और उनकी रिहाई को लेकर कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)