होम किसानों की हुई ऐतिहासिक जीत, राहुल गांधी बोले- अपना देश महान है, यहां सत्याग्रही किसान है !

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 9, 2021 09:50 PM

किसानों की हुई ऐतिहासिक जीत, राहुल गांधी बोले- अपना देश महान है, यहां सत्याग्रही किसान है !

किसानों की हुई ऐतिहासिक जीत, राहुल गांधी बोले- अपना देश महान है, यहां सत्याग्रही किसान है !

किसानों की हुई ऐतिहासिक जीत, राहुल गांधी बोले- अपना देश महान है, यहां सत्याग्रही किसान है !

नयी दिल्ली। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आंदोलन स्थगित करने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि समय आ चुका है जब न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी रूप दिया जाए। एसकेएम ने गुरुवार को किसानों का आंदोलन स्थगित करने का ऐलान किया लेकिन किसान नेता गुरनाम सिंह चडूनी ने साफ शब्दों में कहा कि अगर उनकी मांगें 15 जनवरी तक पूरी नहीं की जाती हैं तो वो आंदोलन बहाल करने का फैसला ले सकते हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया कि अपना देश महान है, यहां सत्याग्रही किसान है! सत्य की इस जीत में हम शहीद अन्नदाताओं को भी याद करते हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह ऐतिहासिक आंदोलन की ऐतिहासिक जीत है। अब समय आ गया है कि एमएसपी को क़ानूनी रूप दिया जाए। बहुत मांगों को सरकार ने लिखित रूप से स्वीकार किया है, उसपर सरकार की क्या नज़र रहती है, उसपर हमारी नज़र रहेगी। हमारें होठों पर मुस्कान है लेकिन आंखें नम हैं।एसकेएम ने कृषि कानूनों के खिलाफ एक साल से अधिक समय से जारी प्रदर्शन को गुरुवार को स्थगित करने का फैसला किया और ऐलान किया कि किसान 11 दिसंबर को दिल्ली की सीमाओं वाले विरोध स्थलों से घर लौट जाएंगे और 15 जनवरी को एसकेएम की बैठक फिर होगी। जिसमें देखा जाएगा कि क्या सरकार ने उनकी मांगों को पूरा किया है या नहीं। वहीं दूसरी केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने कहा कि इस सरकार ने टकराव का रास्ता नहीं बल्कि बातचीत का रास्ता अपनाया है। संवेदनशीलता के साथ बातचीत का रास्ता अपनाया है। सरकार की नीति और नियत अन्नदाताओं, कृषि के पक्ष में है। यह हर व्यक्ति समझता है, वह भी समझ रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)