होम सात फेरों के बंधन में बंधे लालू के लाल, दिल्ली के फार्म हाउस में तेजस्वी ने की शादी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 9, 2021 09:46 PM

सात फेरों के बंधन में बंधे लालू के लाल, दिल्ली के फार्म हाउस में तेजस्वी ने की शादी

सात फेरों के बंधन में बंधे लालू के लाल, दिल्ली के फार्म हाउस में तेजस्वी ने की शादी

सात फेरों के बंधन में बंधे लालू के लाल, दिल्ली के फार्म हाउस में तेजस्वी ने की शादी

लालू यादव के सबसे छोटे बेटे तेजस्वी यादव के सिर पर आज चेहरा सज गया। तेजस्वी यादव ने अपने बचपन के दोस्त रचेल से शादी कर ली। यह शादी मिसा भारती के फार्म हाउस साकेत में हुई। सोशल मीडिया पर तेजस्वी की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है। शादी को बेहद ही गोपनीय रखा गया। पहले तेजस्वी और रचेल की इंगेजमेंट हुई। उसके बाद यह शादी हुई है। शादी में तेज प्रताप यादव भी पहुंचे हैं। एक फोटो में वह भी वर-वधू को आशीर्वाद देते दिखाई दे रहे हैं। रचेल क्रिश्चन है, लेकिन उनका नया नाम राजेश्वरी यादव बताया जा रहा है। यह शादी हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई है।शादी में बेहद ही खास सगे संबंधी को ही बुलाया गए हैं। हालांकि, तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य इस शादी में शामिल नहीं हो सकी। हालांकि उन्होंने ट्विटर के जरिए अपने भाई और उनकी दुल्हन को आशीर्वाद दिया है। अपने ट्वीट में रोहिणी ने लिखा कि हम नहीं है पास, फिर भी मेरा आशीर्वाद है दोनों के साथ। टूटू यानी कि तेजस्वी और रचेल दोनों को बधाई, तुम दोनों को जीवन में खुशियां मिले यही दुआ है। इसके साथी रोहिणी ने एक तस्वीर भी साझा की है। तस्वीर में तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी रीति रिवाज निभाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह शादी लालू यादव के बेल मिलने के बाद हो सकती थी। लेकिन कोरोना महामारी का दौर, लालू की खराब तबीयत और पार्टी में झगड़े की वजह से इसे टाला गया। अब जब सब कुछ ठीक-ठाक हो गया है तब इस सगाई को किया जा रहा है। आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव की 7 बेटियां और दो बेटे हैं। लालू की पत्नी राबड़ी देवी भी बिहार के मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। तेजस्वी यादव फिलहाल विपक्ष के नेता भी हैं और राघोपुर सीट से विधायक है। तेजस्वी यादव 2015 से 2017 तक बिहार के उपमुख्यमंत्री भी रहे हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)