होम आंदोलन स्थगित होने पर बोलीं हरसिमरत कौर बादल, हम किसानों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 9, 2021 09:54 PM

आंदोलन स्थगित होने पर बोलीं हरसिमरत कौर बादल, हम किसानों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे

आंदोलन स्थगित होने पर बोलीं हरसिमरत कौर बादल, हम किसानों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे

आंदोलन स्थगित होने पर बोलीं हरसिमरत कौर बादल, हम किसानों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे

 एक साल से अधिक समय से चल रहा किसान आंदोलन गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की बैठक के बाद स्थगित हो गया। जिसके बाद शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि हम हमेशा किसानों के साथ खड़े रहेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक शिअद प्रमुख हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि मैं आज किसानों को उनकी जीत पर बधाई देती हूं। लेकिन कृषि कानूनों के खिलाफ अपने सालभर के विरोध प्रदर्शन के दौरान 700 किसानों ने जान गंवाई है। हम हमेशा किसानों के साथ खड़े रहेंगे।एसकेएम ने कृषि कानूनों के खिलाफ एक साल से अधिक समय से जारी प्रदर्शन को गुरुवार को स्थगित करने का फैसला किया और ऐलान किया कि किसान 11 दिसंबर को दिल्ली की सीमाओं वाले विरोध स्थलों से घर लौट जाएंगे और 15 जनवरी को एसकेएम की बैठक फिर होगी। जिसमें देखा जाएगा कि क्या सरकार ने उनकी मांगों को पूरा किया है या नहीं। एसकेएम को केंद्र सरकार द्वारा हस्ताक्षरित पत्र मिलने के बाद आंदोलन को स्थगित करने का ऐलान किया गया। पत्र में किसानों के खिलाफ मामलों को वापस लेने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर एक समिति बनाने सहित उनकी लंबित मांगों पर विचार करने के लिए सहमति व्यक्त की गई।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)