होम विज्ञान का उपयोग मानवता के विकास के लिए होना चाहिए - सुरेश कुमार खन्ना, वित्तमंत्री, उ.प्र.

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Dec 10, 2021 07:00 PM

विज्ञान का उपयोग मानवता के विकास के लिए होना चाहिए - सुरेश कुमार खन्ना, वित्तमंत्री, उ.प्र.

विज्ञान का उपयोग मानवता के विकास के लिए होना चाहिए - सुरेश कुमार खन्ना, वित्तमंत्री, उ.प्र.

विज्ञान का उपयोग मानवता के विकास के लिए होना चाहिए - सुरेश कुमार खन्ना, वित्तमंत्री, उ.प्र.

लखनऊ, 10 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान ओलम्पियाड ‘क्वान्टा-2021’ का ऑनलाइन शुभारम्भ आज प्रदेश के वित्तमंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री खन्ना ने कहा कि विज्ञान का उपयोग मानवता के विकास के लिए होना चाहिए और इसके लिए अच्छे विचार वाले वैज्ञानिकों और आविष्कारकों की जरूरत है। यदि हमें अपने जीवन में गुणवत्ता लानी है तो निश्चित रूप से विज्ञान और तकनीक का सहारा लेना होगा। उन्होंने समारोह की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह ओलम्पियाड छात्रों की प्रतिभा को निखारने का अनूठा प्रयास है।

            विदित हो कि सी.एम.एस. चौक कैम्पस अन्तर्राष्ट्रीय क्वान्टा-2021 का ऑनलाइन आयोजन 10 से 12 दिसम्बर तक किया जा रहा है, जिसमें ब्राजील, रूस, फिनलैण्ड, जार्डन, बांग्लादेश एवं भारत के विभिन्न प्रान्तों के छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। ओलम्पियाड का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को विज्ञान क्षेत्र की नवीनतम जानकारियों से अवगत कराने के साथ ही उनका विश्वव्यापी वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना है। आज सम्पन्न हुए क्वान्टा-2021 के उद्घाटन समारोह में सी.एम.एस. चौक कैम्पस के छात्रों ने स्वागत गीत, सर्वधर्म एवं विश्व एकता प्रार्थना, वर्ल्ड पार्लियामेन्ट आदि विभिन्न शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों के शानदार प्रस्तुतिकरण से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

            सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस अवसर पर कहा कि युवा पीढ़ी के कंधों पर ही शान्तिपूर्ण समाज बनाने की जिम्मेदारी है। मानवतावादी वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाकर ही विश्व समाज का विकास व उत्थान किया जा सकता है। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट एवं एम.डी. प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने कहा कि यह ओलम्पियाड भावी पीढ़ी को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, ज्ञान के आदान-प्रदान एवं रचनात्मक सोच के प्रति प्रेरित करता है।

      सी.एम.एस. संस्थापिका डा. भारती गाँधी व सी.एम.एस. के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफीसर श्री रोशन गाँधी ने भी अपने संबोधन से देश-विदेश के प्रतिभागी छात्र प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। क्वान्टा-2021 की सचिव व सी.एम.एस. चौक कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती अदिति शर्मा ने सभी प्रतिभागी छात्रों, शिक्षकों व अन्य गणमान्य हस्तियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

            सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि उद्घाटन समारोह के साथ ही क्वान्टा-2021 में प्रतियोगिताओं का सिलसिला भी प्रारम्भ हो गया। आज साइन्स एण्ड कम्प्यूटर क्विज का फाइनल राउण्ड एवं ड्राइंग कम्पटीशन का ऑनलाइन आयोजन सम्पन्न हुआ। इसी कड़ी में, कल 11 दिसम्बर, शनिवार को अपरान्हः 4.00 बजे ‘मैथमेटिक्स एण्ड मेन्टल एबिलिटी क्विज’ एवं स्पीच कम्पटीशन का आयोजन किया जायेगा। यह अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पियाड 12 दिसम्बर, रविवार को ऑनलाइन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ सम्पन्न होगा।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)