होम सी.एम.एस. अशर्फाबाद कैम्पस द्वारा ‘न्यू पैरेन्ट्स डे एवं ओपेन डे समारोह’ का आयोजन

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Oct 25, 2021 09:43 PM

सी.एम.एस. अशर्फाबाद कैम्पस द्वारा ‘न्यू पैरेन्ट्स डे एवं ओपेन डे समारोह’ का आयोजन

सी.एम.एस. अशर्फाबाद कैम्पस द्वारा ‘न्यू पैरेन्ट्स डे एवं ओपेन डे समारोह’ का आयोजन

सी.एम.एस. अशर्फाबाद कैम्पस द्वारा ‘न्यू पैरेन्ट्स डे एवं ओपेन डे समारोह’ का आयोजन

लखनऊ, 25 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अशर्फाबाद कैम्पस द्वारा आज ‘न्यू पैरेन्ट्स डे एवं ओपेन डे समारोह’ का ऑनलाइन आयोजन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने एक से बढ़कर एक शिक्षात्मक कार्यक्रमों के प्रस्तुतिकरण द्वारा सी.एम.एस. की ‘ब्राडर एण्ड बोल्डर शिक्षा पद्धति’ का जोरदार प्रदर्शन किया। समारोह में छात्रों के ग्रैण्डपैरेन्ट्स दादा-दादी व नाना-नानी को भी आमन्त्रित किया गया था, जिन्होंने बड़ी संख्या में ऑनलाइन उपस्थिति से छात्रों का मनोबल बढ़ाया। इस भव्य समारोह में सी.एम.एस. छात्रों ने रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से धार्मिक एकता व ईश्वरीय एकता का गुणगान कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया तथापि प्रेरणादायी प्रस्तुतिकरण द्वारा सभी को विश्व में एकता व शान्ति के महत्व से अवगत कराया।

             इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि प्रत्येक बच्चा धरती का प्रकाश बन सकता है। सी.एम.एस. किताबी ज्ञान के साथ साथ मानवता की शिक्षा देकर बच्चों का सम्पूर्ण विकास करने को प्रतिबद्ध है और आज का यह कार्यक्रम इन्हीं विचारों का साकार रूप है। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने बच्चों की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को ऐसी शिक्षा प्रदान करने का प्रयास कर रहा है जो भावी पीढ़ी को समाज का आदर्श नागरिक बनाकर उन्हें उच्चतम पद पर पहुँचाये। सी.एम.एस. अशर्फाबाद कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती तृप्ति द्विवेदी ने कहा कि विद्यालय की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि छात्रों को उद्देश्यपूर्ण शिक्षा मिले और एक स्नेहमयी वातावरण में उसका बहुमुखी विकास हो। उन्होंने इस समारोह में अभिभावकों के अपार सहयोग हेतु हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)