होम 3 साल बाद पटना पहुंचे लालू यादव, एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए उमड़े समर्थक-नेता

प्रादेशिकीबिहार Alert Star Digital Team Oct 24, 2021 10:14 PM

3 साल बाद पटना पहुंचे लालू यादव, एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए उमड़े समर्थक-नेता

3 साल बाद पटना पहुंचे लालू यादव, एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए उमड़े समर्थक-नेता

3 साल बाद पटना पहुंचे लालू यादव, एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए उमड़े समर्थक-नेता

पटना. राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) ने लगभग तीन साल के बाद बिहार की धरती पर कदम रखा है. रविवार को पटना (Patna) पहुंचने पर लालू यादव के स्वागत में उनके सैकड़ों समर्थक और पार्टी के नेता एयरपोर्ट (Patna Airport) पहुंचे थे. लालू के साथ उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राज्यसभा सांसद बेटी मीसा भारती भी दिल्ली से पटना आई हैं. इस दौरान लालू यादव के दोनों बेटे तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) अन्य लोगों के साथ घेरा बनाकर पटना एयरपोर्ट पर समर्थकों की भीड़ से उनकी सुरक्षा करते दिखे.

दरअसल आरजेडी नहीं चाहती कि कई तरह की बीमारियों से जूझ रहे लालू यादव को पटना आने पर किसी प्रकार से कोई नुकसान पहुंचे. पटना पहुंचे लालू आरजेडी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे जिससे उनमें नए सिरे से जोश का संचार होगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)