होम ढाका एयरपोर्ट पर भीषण आग का कहर, कार्गो टर्मिनल जलकर खाक, उड़ानें रोकी गईं और अफरातफरी मच गई
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार (18 अक्तूबर 2025) दोपहर को भयावह आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज़ थी कि कुछ ही मिनटों में कार्गो टर्मिनल धधक उठा और धुआं कई किलोमीटर दूर तक फैल गया।
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार (18 अक्तूबर 2025) दोपहर को भयावह आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज़ थी कि कुछ ही मिनटों में कार्गो टर्मिनल धधक उठा और धुआं कई किलोमीटर दूर तक फैल गया। हालात बिगड़ते देख एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तुरंत सभी उड़ानों पर रोक लगा दी और कई फ्लाइट्स को रूट डायवर्ट करना पड़ा।
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि दोपहर करीब 2:15 बजे कार्गो क्षेत्र में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि 3 बजे तक पूरा कार्गो विलेज धुएं से भर गया।
एहतियातन दिल्ली से ढाका जा रही एक फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया, जबकि कई अन्य उड़ानें रद्द कर दी गईं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, और नुकसान का भी पूरा आकलन नहीं हुआ है।
फायर सर्विस एंड सिविल डिफेंस के अनुसार, आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई यूनिट्स मौके पर पहुंचीं। बाद में बांग्लादेश एयर फोर्स और नेवी की टीमें भी आग बुझाने के अभियान में शामिल हुईं।
CAAB (Civil Aviation Authority of Bangladesh) के अधिकारियों ने बताया कि सभी विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ रोक दिए गए हैं, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है।
ढाका में उतरने वाली कम से कम 9 उड़ानों को चटगांव और सिलहट एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि आग लगते ही लोगों में अफरातफरी मच गई, और कई यात्री व कर्मचारी जान बचाने के लिए भागने लगे। सेना, नौसेना, वायुसेना और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के जवान भी आग बुझाने और राहत कार्यों में जुट गए।
यह घटना बांग्लादेश में पांच दिनों के भीतर तीसरी बड़ी आग है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।