होम चारधाम यात्रा 2021: टूटा पिछले साल का रिकॉर्ड, 43 दिन में पहुंचे 3.48 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री

प्रादेशिकीउत्तराखंड Alert Star Digital Team Oct 28, 2021 09:50 PM

चारधाम यात्रा 2021: टूटा पिछले साल का रिकॉर्ड, 43 दिन में पहुंचे 3.48 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री

चारधाम यात्रा 2021: टूटा पिछले साल का रिकॉर्ड, 43 दिन में पहुंचे 3.48 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री

चारधाम यात्रा 2021: टूटा पिछले साल का रिकॉर्ड, 43 दिन में पहुंचे 3.48 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री

कोविड महामारी के कारण इस साल चारधाम यात्रा देर से शुरू होने के बाद भी यात्रियों ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। मात्र 43 की दिन की यात्रा में 3.48 लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों ने अब तक बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शन कर चुके हैं। बीते वर्ष एक जुलाई से शुरू हुई चारधाम यात्रा पांच महीने चल चली थी। इसमें लगभग 3.22 लाख तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किए थे।

इस साल मई महीने में चारधामों के कपाट खुल गए थे। लेकिन कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए चारधामों में पुख्ता इंतजाम न होने के कारण हाइकोर्ट ने यात्रा संचालन पर रोक लगाई थी। प्रदेश सरकार ने फिर से चारधाम यात्रा खोलने के लिए प्रार्थना पत्र देकर कोर्ट से विशेष सुनवाई का आग्रह किया था।

जिस पर कोर्ट ने रोक हटा कर सीमित संख्या के आधार पर चारधाम शुरू करने के आदेश दिए थे। 18 सितंबर को चारधामों की यात्रा शुरू हुई। लेकिन धामों में दर्शन के लिए सीमित संख्या होने से यात्रियों को बिना दर्शन किए वापस लौटना पड़ रहा है। सरकार के आग्रह पर कोर्ट ने सीमित संख्या को हटाने के आदेश दिए। जिससे चारधाम यात्रा में दर्शन करने वालों की रफ्तार बढ़ी है। 43 दिन में 3.48 लाख यात्री दर्शन कर चुके हैं। जबकि पिछले वर्ष 2020 में एक जुलाई से शुरू हुई यात्रा से कपाट बंद होने तक चारधाम में लगभग 3.22 लाख यात्रियों ने दर्शन किए थे।

देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन का कहना है कि चारधाम के दर्शन करने के लिए तीर्थ यात्रियों में काफी उत्साह है। जिससे पिछले साल की तुलना में अब तक दर्शन कर वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा है।

चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले यात्रियों का वर्षवार स्थित धाम 2019 2020 2021(अब तक)
बदरीनाथ 1244100 155009 97307
केदारनाथ 998956 135287 190481
गंगोत्री 529880 23736 29803
यमुनोत्री 465111 7717 30641

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)