होम पीएम मोदी 5 नवंबर को केदारनाथ जाएंगे, प्रमुख बुनियादी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Alert Star Digital Team Oct 28, 2021 09:28 PM

पीएम मोदी 5 नवंबर को केदारनाथ जाएंगे, प्रमुख बुनियादी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी 5 नवंबर को केदारनाथ जाएंगे, प्रमुख बुनियादी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी 5 नवंबर को केदारनाथ जाएंगे, प्रमुख बुनियादी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

धानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को उत्तराखंड के केदारनाथ जाएंगे कई प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी राज्य में निष्पादित चल रहे बुनियादी ढांचे के कार्यों की समीक्षा निरीक्षण भी करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, प्रधानमंत्री केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे श्री आदि शंकराचार्य समाधि का उद्घाटन करेंगे श्री आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। 2013 की बाढ़ में क्षतिग्रस्त होने के बाद समाधि का पुनर्निर्माण किया गया है। संपूर्ण पुनर्निर्माण कार्य प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हुआ है, जिन्होंने परियोजना की प्रगति की लगातार समीक्षा निगरानी की है।

बयान में आगे कहा गया है, प्रधानमंत्री सरस्वती आस्थापथ पर पूरे हो चुके अभी जारी कार्यों की समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी पूरी हो चुकी प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जिनमें सरस्वती पुश्ता दीवार आस्थापथ घाट, मंदाकिनी पुश्ता दीवार आस्थापथ, तीर्थ पुरोहित आवास मंदाकिनी नदी पर गरुड़ चट्टी पुल शामिल हैं।

इन परियोजनाओं को 130 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पूरा किया गया है। प्रधानमंत्री संगम घाट पुनर्विकास, प्राथमिक चिकित्सा पर्यटक सुविधा केंद्र, प्रशासनिक कार्यालय अस्पताल, दो अतिथि गृह, पुलिस स्टेशन, कमान एवं नियंत्रण केंद्र, मंदाकिनी आस्थापथ, कतार प्रबंधन वर्षा आश्रय तथा सरस्वती नागरिक सुविधा भवन सहित विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे, जिनकी कुल लागत 180 करोड़ रुपये से अधिक है।

पिछले हफ्ते उत्तराखंड में भारी बारिश, बाढ़ भूस्खलन हुआ था, जिससे देवप्रयाग, रामनगर, रामगढ़, गौलापार रुद्रपुर के इलाके प्रभावित हुए हैं। स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने पहले दिन से ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कई बार बात की है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार को केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)