होम पेगासस स्पाइवेयर मुद्दा भारत का आंतरिक मामला : इजरायली राजदूत

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 28, 2021 09:35 PM

पेगासस स्पाइवेयर मुद्दा भारत का आंतरिक मामला : इजरायली राजदूत

पेगासस स्पाइवेयर मुद्दा भारत का आंतरिक मामला : इजरायली राजदूत

पेगासस स्पाइवेयर मुद्दा भारत का आंतरिक मामला : इजरायली राजदूत

इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने गुरुवार को कहा कि पेगासस जासूसी मुद्दा भारत का आंतरिक मामला है।

उन्होंने कहा कि एनएसओ एक निजी कंपनी है उसके पास अपना सॉफ्टवेयर केवल सरकारी संस्थाओं को बेचने का लाइसेंस है।

गिलोन ने कहा, यह भारत का आंतरिक मुद्दा है मैं इस बिंदु से आगे नहीं बोल सकता। वे इसे गैर-सरकारी संस्थाओं को नहीं बेच सकते हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या भारत सरकार उनसे संपर्क करेगी, उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि भारत सरकार ने उनसे संपर्क करेगी या नहीं।

पिछले साल दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास हुए विस्फोट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अपराधियों को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है, हालांकि दोनों देशों की जांच एजेंसियां एक दूसरे का सहयोग कर रही हैं।

गिलोन ने कहा, हम सभी दूतावास कर्मियों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए भारत सरकार के आभारी हैं।

इजरायल, भारत, अमेरिका संयुक्त अरब अमीरात के साथ नवगठित क्वाड के बारे में बात करते हुए, राजदूत ने कहा कि यह पूरी तरह से एक आर्थिक मंच है जो भागीदार देशों के बीच आपसी सहयोग पर आधारित है।

उन्होंने कहा, इसका अभी तक सैन्य घटक से कोई लेना-देना नहीं है।

अफगानिस्तान के बारे में बात करते हुए गिलोन ने कहा कि देश का इस्तेमाल चरमपंथ के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

विदेश मंत्री एस जयशंकर की हाल ही में संपन्न यात्रा का विवरण साझा करते हुए उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों के मामले में यह यात्रा सबसे सफल रही।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)