होम RSS Chief के Reservation बयान पर भड़के चंद्रशेखर आजाद, अखिलेश यादव का जिक्र कर उठाए कई सवाल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 7, 2026 05:07 PM

RSS Chief के Reservation बयान पर भड़के चंद्रशेखर आजाद, अखिलेश यादव का जिक्र कर उठाए कई सवाल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के आरक्षण संबंधी बयान पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

RSS Chief के Reservation बयान पर भड़के चंद्रशेखर आजाद, अखिलेश यादव का जिक्र कर उठाए कई सवाल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के आरक्षण संबंधी बयान पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरक्षण, जातिगत जनगणना और मंडल आयोग जैसे मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कई सवाल उठाए। साथ ही समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा पहले लगाए गए आरोपों का भी उल्लेख किया।

जातिगत जनगणना और पूर्व मुख्यमंत्री आवास को लेकर उठाए सवाल

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आखिर जातिगत जनगणना कब कराई जाएगी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के सरकारी आवास से जुड़े उस पुराने विवाद का भी जिक्र किया, जिसमें समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव यह आरोप लगाते रहे हैं कि वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद नए मुख्यमंत्री के पदभार संभालने से पहले मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से धुलवाया गया था।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, "पुराने सीएम की कुर्सी को गंगा जल से क्यों धुलवाया था? क्या वो सक्षम नहीं थे?" साथ ही उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई अभी लंबी है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से धुलवाने के आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से कभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।

'मंडल के जवाब में कमंडल की राजनीति शुरू हुई'

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि वर्ष 1990 में जब मंडल आयोग की सिफारिशें लागू की गईं, उसी समय कमंडल की राजनीति की शुरुआत हुई। उन्होंने सवाल किया कि आखिर कमंडल यात्रा किसने शुरू की और आरोप लगाया कि जब लोगों ने अपने अधिकारों की मांग उठाई तो उनके सामने धर्म का मुद्दा खड़ा कर दिया गया।

मंडल आयोग और EWS आरक्षण पर भी सरकार को घेरा

नगीना सांसद ने दावा किया कि अब तक मंडल आयोग की एक प्रतिशत सिफारिश भी पूरी तरह लागू नहीं हुई है। उन्होंने सरकार से मांग की कि मंडल आयोग की सभी सिफारिशों को पूरी तरह लागू किया जाए, अन्यथा सत्ता छोड़ दे।

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) आरक्षण का उल्लेख करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि जो लोग आरक्षण व्यवस्था का विरोध करते हैं, वे स्वयं इसका लाभ क्यों लेते हैं और फिर उसी आरक्षण की आलोचना क्यों करते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)