होम झांसी सीट पर ब्राह्मण उम्मीदवारों का रहा है बोलबाला, सपा का अब तक नहीं खुला खाता

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 23, 2021 10:30 PM

झांसी सीट पर ब्राह्मण उम्मीदवारों का रहा है बोलबाला, सपा का अब तक नहीं खुला खाता

झांसी सीट पर ब्राह्मण उम्मीदवारों का रहा है बोलबाला, सपा का अब तक नहीं खुला खाता

झांसी सीट पर ब्राह्मण उम्मीदवारों का रहा है बोलबाला, सपा का अब तक नहीं खुला खाता

उत्तर प्रदेश का झांसी जनपद रानी लक्ष्मी बाई के नाम से जाना जाता है। झांसी सदर की सीट पर पिछले दो चुनावों से बीजेपी का ही बोलबाला रहा है। दिलचस्प बात ये है कि इस सीट पर आज तक समाजवादी पार्टी का खाता नहीं खुल सका है। सीटें कांग्रेस और बीजेपी के पास ही आती-जाती रही हैं। झांसी सदर सीट की एक और रोचक बात ये है कि इस सीट पर ब्राह्मण प्रत्याशियों का ही बोलबाला रहा है और अगर किसी पार्टी ने ब्राह्मण उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया तो जनता ने निर्दलीय ब्राह्मण उम्मीदवार को भी जीता दिया है। पिछले 11 चुनाव पर गौर करे तो 10 बार ब्राह्मण प्रत्याशी ही विजयी हुए। इस विधानसभा सीट पर जेएनपी के मेघराज सिंह कुशवाहा ने जीत दर्ज की। 1980 के चुनाव में बीजेपी का खाता इस सीट पर राजेंद्र अग्निहोत्री ने खुलवाया। 1985 के चुनाव में कांग्रेस के ओम प्रकाश रिचेरिया ने इस सीट पर जीत दर्ज की। 1989 में बीजेपी के रविंद्र शुक्ला ने कांग्रेस के ओम प्रकाश रिचेरिया को 20,093 मतों से पराजित किया। रविंद्र शुक्ला के जीत का सिलसिला 1996 तक लगातार चला। 2002 के चुनाव में बसपा के रमेश कुमार शर्मा ने बीजेपी के रविंद्र शुक्ला का विजय रथ रोका और 18 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की। 2007 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदीप जैन आदित्य विजयी हुए। 2012 और 2017 के चुनाव में बीजेपी ने लगातार ये सीट अपने नाम की है।  

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)