होम चाय पियो कुल्हड़ खा जाओ, शहडोल के युवाओं का नया स्टार्टअप

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 23, 2021 10:14 PM

चाय पियो कुल्हड़ खा जाओ, शहडोल के युवाओं का नया स्टार्टअप

चाय पियो कुल्हड़ खा जाओ, शहडोल के युवाओं का नया स्टार्टअप

चाय पियो कुल्हड़ खा जाओ, शहडोल के युवाओं का नया स्टार्टअप

आपने कुल्हड़ में चाय पिया होगा लेकिन आपने जिस कुल्हड़ में चाय पिया उसी कप कुल्हड़ को खाते नहीं देखा या सुना होगा। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के एक चाय शॉप में चाय पीने के बाद कप कुल्हड़ लोग खा जाते है। इन दिनों शहडोल की एक चाय दुकान सुर्खियों में बना हुआ है।

आपको बता दें कि शहडोल निवासी और एक साथ पढ़े दो युवक रिंकू अरोरा और पीयूष कुशवाहा ने एक नया स्टार्टअप शुरू किया है। बिस्किट की बनी कुल्हड़ में वे लोगों को स्पेशल चाय देते हैं। और चाय पीने के बाद लोग उस बिस्किट की बनी कप को खा भी जाते हैं। चाय के साथ कप खाने वाली इस स्पेशल चाय की कीमत 20 रुपए है।

रिंकू ने कहा कि इसे हम एक बड़ा ब्रांड बनाना चाहते है। जानकारी देते हुए रिंकू ने बताया कि ये कुल्हड़ बिसकिट्स से बनाई गई है। उसने कहा कि इससे किसी को भी हानि नही पहुंचेगी और न ही इससे प्रदूषण फैलेगा। उसने आगे कहा कि उसने ये इससे पहले पुणे में देखा था और मन मे आया कि अब अपने शहर में भी इसकी शुरुआत की जाए।

जानकारी मिली है कि इसे वेफर्स कप भी कहा जाता है। इससे कचरा भी नहीं फैलता है। युवक ने बताया कि ये नया कॉन्सेप्ट होने से लोगों को अच्छा भी लग रहा है। और यह ट्रेंड युवाओं का यूनिक कॉन्सेप्ट ‘चाय पियो, कप खा जाओ’ इन दिनों सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड कर रहा है। ये भी पता चला है कि सोशल मीडिया पर देखकर लोग दुकान को ढूंढ कर वहां पहुंच रहे हैं।

दरअसल चाय पीने के बाद डिस्पोजल फेंक देते हैं। उससे कचरा फैलता है। और इसके साथ ही प्रदूषण भी होता है। इस वेफर्स कॉन्सेप्ट से ना तो कचरा फैलेगा और ना ही प्रदूषण होगा। युवक ने कहा कि लोग चाय भी पिएंगे और कुल्हड़ भी खा जाते है। जो इन दिनों शहडोल में सोशल मीडिया और लोगों की जुबां पर खूब चर्चाओं में है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)