होम लुधियाना धमाके में जख्मी हुए लोगों से मिले सिद्धू, बोले- पॉलिटिकल एजेंडे के लिए लोगों में फैलाया जा रहा डर

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Dec 23, 2021 09:58 PM

लुधियाना धमाके में जख्मी हुए लोगों से मिले सिद्धू, बोले- पॉलिटिकल एजेंडे के लिए लोगों में फैलाया जा रहा डर

लुधियाना धमाके में जख्मी हुए लोगों से मिले सिद्धू, बोले- पॉलिटिकल एजेंडे के लिए लोगों में फैलाया जा रहा डर

लुधियाना धमाके में जख्मी हुए लोगों से मिले सिद्धू, बोले- पॉलिटिकल एजेंडे के लिए लोगों में फैलाया जा रहा डर

 पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार की शाम लुधियाना जिला न्यायालय में हुए धमाके में जख्मी लोगों से अस्पताल में मुलाकात की। आपको बता दें कि लुधियाना जिला न्यायालय में दोपहर को धमाका हुआ था। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि अन्य 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। फिलहाल पंजाब में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने धमाके में जख्मी हुए लोगों का हालचाल जाना। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि मुझे बहुत दुख है और ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक पॉलिटिकल एजेंडे के लिए लोगों में डर फैलाया जा रहा है। ये नकारात्मक राजनीति की पराकाष्ठा है कि बेकसूर लोगों की जान ली जा रही है। मेरा सवाल है कि पौने पांच साल सब कुछ ठीक था, ऐसा ही बंगाल में भी हुआ था।उन्होंने आगे कहा कि पौने पांच साल सब कुछ ठीक था, जब एक-दो महीने ( पंजाब चुनाव के) रह जाते हैं तो बेअदबी, फिर बेअदबी और अब ये जघन्य अपराध। ये कौन सी लड़ाई है ? जिस लड़ाई में राजा की जान को खतरा न हो वो लड़ाई नहीं राजनीति है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)