होम क्या संयोग मात्र है राकेश टिकैत और जयंत चौधरी की मुलाकात ?
क्या संयोग मात्र है राकेश टिकैत और जयंत चौधरी की मुलाकात ?
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के मौके पर गुरुवार को राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) प्रमुख जयंत चौधरी और भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं का आमना-सामना हुआ और इन दोनों नेताओं ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान आरएलडी कार्यकर्ताओं के साथ कई दूसरे किसान संगठनों के लोग शामिल हुए हैं। आपको बता दें कि किसान नेता राकेश टिकैत ने जयंत चौधरी के साथ मुलाकात को एक संयोग बताया। इतना ही नहीं उन्होंने चौधरी चरण सिंह को अपना नेता बताया। किसान नेता ने जयंत चौधरी के साथ की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया कि देश के विकास का रास्ता गांवों से ही होकर गुजरता है। चौधरी चरण सिंह जी के सपनों के भारत का निर्माण करने के लिए हम कृत संकल्पित हैं। देश के कमेरों के हकों के लिए संघर्ष अनवरत जारी रहेगा। यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वैसे किसान नेता के चुनाव लड़ने को लेकर सस्पेंस बरकरार है और ऐसे में जयंत चौधरी के साथ की तस्वीर की काफी कुछ कहती है।केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जब कमजोर पड़ गया था और राकेश टिकैत की भावुक होने वाली तस्वीर सामने आई थी। उस वक्त स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह के एक फोन से आंदोलन फिर से जीवित हो गया था। उन्होंने राकेश टिकैत को फोनकर उनका ढाढस बढ़ाया और अगले की दिन ट्रैक्टरों में भरकर किसानों गांवों से दिल्ली की सीमाओं पर पहुंचने लगे थे। हालांकि अब केंद्र सरकार ने कृषि कानूनों को वापस ले लिया है और किसानों का आंदोलन भी समाप्त हो गया है लेकिन आरएलडी के साथ राकेश टिकैत की केमेस्ट्री कोई नई नहीं है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।