होम 24 घंटे के भीतर गरम से नरम हुए हरीश रावत, बोले- मेरा ट्वीट रोजमर्रा जैसा ही था

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 23, 2021 10:06 PM

24 घंटे के भीतर गरम से नरम हुए हरीश रावत, बोले- मेरा ट्वीट रोजमर्रा जैसा ही था

24 घंटे के भीतर गरम से नरम हुए हरीश रावत, बोले- मेरा ट्वीट रोजमर्रा जैसा ही था

24 घंटे के भीतर गरम से नरम हुए हरीश रावत, बोले- मेरा ट्वीट रोजमर्रा जैसा ही था

 क्या उत्तराखंड कांग्रेस में सबकुछ ठीक है ? या फिर यहां पर भी पार्टी अंतर्कलह का सामना कर रही है ? यह सवाल सियासी गलियारों में छाया हुआ है क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने बुधवार को एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर नाराजगी जताई। जिसके बाद हड़कंप मच गया। हालांकि 24 घंटे के भीतर ही हरीश रावत के रुख गरम से नरम हो गया। कांग्रेस नेता ने एक ट्वीट में लिखा कि मेरा ट्वीट रोजमर्रा जैसा ही ट्वीट है, मगर आज अखबार पढ़ने के बाद लगा कि कुछ खास है, क्योंकि भाजपा और आप पार्टी को मेरी ट्वीट को पढ़कर बड़ी मिर्ची लग गई है और इसलिये बड़े नमक-मिर्च लगाये हुये बयान दे रहे हैं। इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया था कि है न अजीब सी बात, चुनाव रूपी समुद्र को तैरना है, संगठन का ढांचा अधिकांश स्थानों पर सहयोग का हाथ आगे बढ़ाने के बजाय या तो मुंह फेर करके खड़ा हो जा रहा है या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है।उन्होंने कहा कि सत्ता ने वहां कई मगरमच्छ छोड़ रखे हैं और जिनके आदेश पर तैरना है, उनके नुमाइंदे मेरे हाथ-पांव बांध रहे हैं।मन में बहुत बार विचार आ रहा है कि हरीश रावत, अब बहुत हो गया, बहुत तैर लिए, अब विश्राम का समय है। उन्होंने कहा था कि फिर चुपके से मन के एक कोने से आवाज उठ रही है कि न दैन्यं न पलायनम्। बड़ी उहापोह की स्थिति में हूं, नया वर्ष शायद रास्ता दिखा दे। मुझे विश्वास है कि भगवान केदारनाथ जी इस स्थिति में मेरा मार्गदर्शन करेंगे। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)