होम Bihar Assembly Elections 2025: महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बीजेपी का तंज, पोस्टर से गायब हुई राहुल की तस्वीर पर मचा सियासी बवाल
बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस ने सियासी हलचल बढ़ा दी है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले लगाए गए पोस्टरों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर न होने को लेकर बीजेपी ने तीखा हमला बोला है.
Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस ने सियासी हलचल बढ़ा दी है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले लगाए गए पोस्टरों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर न होने को लेकर बीजेपी ने तीखा हमला बोला है. बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस और आरजेडी के रिश्तों पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को उनकी जगह दिखा दी गई है.
बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस दरअसल कांग्रेस के लिए ‘सम्मान चोरी’ जैसा है.
“संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस? लेकिन सिर्फ़ एक तस्वीर! राहुल गांधी और कांग्रेस का सम्मान चोरी. कांग्रेस और राहुल को उनकी जगह दिखा दी?”
पूनावाला ने आरोप लगाया कि राजद ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाने के लिए कांग्रेस पर दबाव डाला है. उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस नहीं मानी, तो राजद ने चेतावनी दी थी कि “उसकी सीटें शून्य कर दी जाएंगी.”
बीजेपी नेता ने व्यंग्य करते हुए कहा कि राहुल गांधी का ‘वोट चोरी’ अभियान अब ‘सम्मान चोरी’ में बदल गया है. उन्होंने कहा कि
“अगर राहुल गांधी और कांग्रेस के सहयोगी दलों को धमकाया जा सकता है, तो सोचिए जनता के साथ क्या होगा.”
बता दें कि राहुल गांधी ने हाल ही में चुनाव आयोग पर बीजेपी के साथ मिलीभगत कर “वोट चोरी” का आरोप लगाया था, जिसे आयोग ने सिरे से खारिज कर दिया था.
सूत्रों के मुताबिक, राजद और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर मतभेद अब भी बने हुए हैं. कांग्रेस अधिक सीटों की मांग पर अड़ी हुई है, जबकि आरजेडी अपने मजबूत क्षेत्रों से पीछे हटने को तैयार नहीं. इस टकराव के चलते दोनों दलों ने कई सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं, जिससे फ्रेंडली फाइट की स्थिति बन गई है.
इसी विवाद को सुलझाने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत पटना पहुंचे हैं. माना जा रहा है कि गहलोत तेजस्वी यादव के साथ मंच साझा कर सकते हैं.
बीजेपी ने इस पूरे विवाद को विपक्ष पर हमला करने का नया मौका मान लिया है. पूनावाला ने कहा कि अगर कांग्रेस अपने सहयोगी के सामने मजबूर है, तो वह जनता के हित की रक्षा कैसे करेगी.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।