होम Bihar Politics Update: BJP डोरे डाल रही थी लेकिन... डिप्टी सीएम पद की घोषणा पर बोले मुकेश सहनी- अब निषाद समाज की आवाज़ सत्ता में गूंजेगी
बिहार की सियासत में बड़ा मोड़ आ गया है. महागठबंधन ने गुरुवार (23 अक्टूबर) को वीआईपी पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी को अपना डिप्टी सीएम फेस घोषित कर दिया है.
Bihar Politics Update: बिहार की सियासत में बड़ा मोड़ आ गया है. महागठबंधन ने गुरुवार (23 अक्टूबर) को वीआईपी पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी को अपना डिप्टी सीएम फेस घोषित कर दिया है. इस घोषणा के बाद सहनी ने कहा कि वे बेहद खुश हैं क्योंकि आजाद भारत में पहली बार बिहार में निषाद समाज का बेटा उपमुख्यमंत्री बनेगा.
एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में मुकेश सहनी ने कहा,
“आजाद भारत में पहली बार बिहार प्रदेश में निषाद समाज का बेटा सरकार बनने पर उपमुख्यमंत्री बनेगा. बीजेपी डोरे डाल रही थी लेकिन उस विचार से हम बदल चुके हैं. हम महागठबंधन के साथ मजबूती से हैं.”
उन्होंने कहा कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है और अब समय महागठबंधन की सरकार का है.
सहनी ने दावा किया कि बिहार की राजनीति में निषाद समाज की अहम भूमिका रहेगी.
“महागठबंधन की सरकार बनने में निषाद समाज का बड़ा योगदान रहेगा. हमारी पार्टी वीआईपी की ताकत सभी 243 सीटों पर है और हम 150 से ज्यादा सीटें जीतेंगे.”
जेडीयू द्वारा किए गए सोशल मीडिया पोस्ट पर पलटवार करते हुए सहनी ने कहा,
“जेडीयू के पेट में दर्द हो रहा है क्योंकि ये लोग मल्लाह के बेटे को आगे नहीं बढ़ने देना चाहते.”
जेडीयू ने अपने पोस्ट में कहा था कि 2.60% मल्लाहों को तेजस्वी फॉर्मूले के तहत ‘लड्डू’ मिला है, जिस पर सहनी ने जवाब दिया कि बिहार में मल्लाह समाज 2.60% नहीं बल्कि 10% है. उन्होंने कहा कि एनडीए बेचैनी में है क्योंकि उन्हें पता है कि महागठबंधन की सरकार आने वाली है.
वीआईपी सुप्रीमो ने बताया कि जिन सीटों पर महागठबंधन दलों के बीच फ्रेंडली फाइट की स्थिति थी, वहां नामांकन वापस लिया जा रहा है.
“कल तक पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी. हम जो भी कर रहे हैं, वह सोच-समझकर कर रहे हैं,” उन्होंने कहा.
सहनी ने कहा कि आने वाली सरकार में हर वर्ग को बराबर प्रतिनिधित्व दिया जाएगा.
“महागठबंधन की सरकार में सभी समाज को जगह दी जाएगी, यही हमारा विजन है,” उन्होंने जोड़ा.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।