होम बिहार में बालिका गृह कांड पर तेज हुई राजनीति, तेजस्वी बोले- तोंद वाले, मूंछ वाले आरोपी क्यों नहीं पकड़े गए

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 3, 2022 11:44 PM

बिहार में बालिका गृह कांड पर तेज हुई राजनीति, तेजस्वी बोले- तोंद वाले, मूंछ वाले आरोपी क्यों नहीं पकड़े गए

बिहार में बालिका गृह कांड पर तेज हुई राजनीति, तेजस्वी बोले- तोंद वाले, मूंछ वाले आरोपी क्यों नहीं पकड़े गए

बिहार में बालिका गृह कांड पर तेज हुई राजनीति, तेजस्वी बोले- तोंद वाले, मूंछ वाले आरोपी क्यों नहीं पकड़े गए

बिहार में एक बार फिर से बालिका गृह कांड सुर्खियों में है। राजधानी पटना के गायघाट स्थित महिला सुधार गृह में महिलाओं और युवतियों के साथ दुर्व्यवहार और शोषण का मामला सामने आया है जिसके बाद विपक्ष सत्ता पक्ष पर हमलावर हो गया है। पटना हाईकोर्ट ने भी इस पर संज्ञान लेते हुए सरकार को फटकार लगाई है। इन सबके बीच आज पूर्व उपमुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी नीतीश सरकार पर जबरदस्त तरीके से हमला किया है। तेजस्वी यादव ने सवाल किया कि आखिर अब तक मामले में शामिल लोगों पर कार्यवाही क्यों नहीं हुई है? उन्हें पकड़ा क्यों नहीं गया है? इसके साथ ही तेजस्वी ने दावा किया कि इस तरह की घटना में शामिल लोगों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है।मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी ने कहा कि बालिका गृह कांड को लेकर हम शुरू से ही लड़ाई लड़ रहे हैं। अब फिर इस तरह की घटना 2 दिन पहले हुई, ये काफी निंदनीय है। बालिका गृह कांड के मूंछ वाले, तोंद वाले आरोपी अभी तक नहीं पकड़े गए, इन लोगों को नीतीश कुमार का संरक्षण प्राप्त है। तेजस्वी यादव ने सवाल किया कि महिला सुरक्षा को लेकर हम लोग लगातार सरकार से सवाल कर रहे हैं। इससे पहले में मुजफ्फरपुर में भी घटना हुई थी। हालांकि अब तक वहां के भी मुख्य आरोपियों को नहीं पकड़ा गया है।

बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर भी तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी यादव ने दावा किया कि जब उनकी मां राबड़ी देवी राज्य की मुख्यमंत्री थीं, तब से राजद बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग कर रहा है। उन्होंने बिहार के एनडीए सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह लोग किस से विशेष राज्य का दर्जा मांग रहे हैं। सवाल तो यही है कि आखिर विशेष राज्य का दर्जा कौन देगा। एक ओर यह लोग सरकार में शामिल हैं और खुद ही विशेष राज्य के दर्जे की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खुद सरकार में भागीदार है तो फिर किससे विशेष राज्य के दर्जे की मांग कर रहे हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)