होम बिहार में तीन सगी बहनों ने लिखी सफलता की बेमिसाल गाथा, हर तरफ हो रही वाहवाही

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशबिहार Alert Star Digital Team Feb 3, 2022 11:38 PM

बिहार में तीन सगी बहनों ने लिखी सफलता की बेमिसाल गाथा, हर तरफ हो रही वाहवाही

बिहार में तीन सगी बहनों ने लिखी सफलता की बेमिसाल गाथा, हर तरफ हो रही वाहवाही

बिहार में तीन सगी बहनों ने लिखी सफलता की बेमिसाल गाथा, हर तरफ हो रही वाहवाही

जब भी कोई बेटी सफलता हासिल करती है तो समाज में उसके खूब तारीफ भी होती है। लेकिन ऐसे बहुत ही कम मौके भी आते हैं जब एक ही परिवार की तीन बेटियां अपनी मेहनत से बड़ी उपलब्धि हासिल कर ले वह भी एक बार में। दरअसल, मामला बिहार के बेगूसराय का है। यहां एक किसान की तीन बेटियों ने एक साथ बिहार पुलिस अवर निरीक्षक की प्रारंभिक परीक्षा पास की है। इसके बाद से घर के साथ-साथ गांव में भी खुशी का माहौल है। हालांकि तीनों बहने पहले से ही बिहार पुलिस में कार्यरत हैं। लेकिन अब वह तीनों बहने दरोगा बनने की पहली सीढ़ी भी पार कर चुकी हैं।तीनों बहनों का परिवार बखरी के सलोना गांव में रहता है। तीनो बहने निम्न वर्गीय किसान परिवार में जन्मी हैं और ग्रामीण परिवेश में ही पली-बढ़ी हैं। गांव के ही स्कूल से इनकी शिक्षा दीक्षा भी हुई है। हालांकि अपनी मेहनत इन तीनों बेटियों ने कामयाबी हासिल की है और परिवार के साथ साथ गांव का भी नाम रोशन किया है। गौरवान्वित किसान का नाम है फुलेना दास जबकि मां गृहिणी हैं। तीन मेहनती बेटियों का नाम ज्योति कुमारी, सोनी कुमारी और मुन्नी कुमारी है। फुलेना दास के 5 संतान हैं जिसमें चार पुत्रियां और एक पुत्र हैं। परीक्षा परिणाम आने के साथ ही तीनों बहनें बेहद ही खुश हैं और एक दूसरे को मिठाई खिला रही हैं।तीनो बहने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दे रही है और उन्हें अपना आदर्श बता रही हैं। घर में आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसलिए सोनी कुमारी ने ट्यूशन पढ़ाकर अपनी पढ़ाई की तथा बहनों को भी पढ़ाया। पिता सुबह बेटियों के साथ पास के स्कूल में जाते थे जहां तीनो बहने शारीरिक परीक्षा की तैयारी करती थीं। तीनों बहनें पिता के काम में में भी हाथ बंटाती थीं। फिलहाल ज्योति मोतिहारी में तैनात हैं जबकि मुन्नी जयनगर में पोस्टेड हैं। वही एक बहन पुलिस सेवा में ही सार्जेंट मेजर के पद पर तैनात हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)