होम दिल्ली से देहरादून तक फैले बांग्लादेशी-रोहिंग्या! उत्तराखंड पुलिस ने 75 संदिग्धों से की पूछताछ

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 23, 2024 10:42 PM

दिल्ली से देहरादून तक फैले बांग्लादेशी-रोहिंग्या! उत्तराखंड पुलिस ने 75 संदिग्धों से की पूछताछ

दिल्ली से देहरादून तक फैले बांग्लादेशी-रोहिंग्या! उत्तराखंड पुलिस ने 75 संदिग्धों से की पूछताछ

दिल्ली से देहरादून तक फैले बांग्लादेशी-रोहिंग्या! उत्तराखंड पुलिस ने 75 संदिग्धों से की पूछताछ

देश की राजधानी दिल्ली ही नहीं उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी बांग्लादेशी रोहिंग्या के होने की बात सामने आई है. सवाल ये भी है कि जिस तरह से बीते दिनों दिल्ली की कई बस्तियों में रोहिंग्या-बांग्लादेशी नागरिकों के शरण लेने की बात सामने आई थी, क्या उसी तरह देश के अलग-अलग शहरों में रोहिंग्या अपनी नई पहचान बनाकर रह रहे हैं.ये सवाल इसलिए खड़े हो रहे है क्योंकि पहले दिल्ली और अब देहरादून के अलग-अलग इलाकों में बांग्लादेशी रोहिंग्या के रहने की गोपनीय सूचना इंटेलिजेंस को मिली थी. इसके बाद देहरादून पुलिस ने शहरभर के 9 थाना क्षेत्रों में बड़े स्तर पर सत्यापन अभियान चलाकर सभी के दस्तावेज चेक किए.
75 संदिग्धों से पुलिस ने की पूछताछ
सत्यापन के दौरान 177 परिवार ऐसे मिले हैं, जिनके आधार कार्ड असम के बरपेटा, गोलपारा, बुगाईगांव जिले और पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी, मुर्शिदाबाद, 24 परगना जिलों के मूल पते के आधार कार्ड हैं. इनमें से 75 संदिग्धों से पुलिस ने पूछताछ भी की है. उन सभी के आधार कार्ड, पहचान पत्रों की जांच संबंधित जिलों को भेजी गई.
एसएसपी देहरादून का बयान
पुलिस का शक इसलिए भी गहरा रहा है क्योंकि कई व्यक्तियों के आधार कार्ड पर अस्थायी पता दर्शाया गया है. इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि इन लोगों ने किराए पर रहते हुए अपने पहचान पत्रों में अपना पता बदलवाया होगा. एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने कहा, इनके दस्तावेजों की जांच के लिए खुफिया तंत्र भी लगा हुआ है. जो अन्य दो राज्यों की एजेंसियों से संपर्क में है. अगर इनके दस्तावेज पहचान पत्र फर्जी पाए गए तो इन सभी को चिन्हित करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)