होम प्रभु ईसा मसीह की शिक्षाएं प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बताती हैं… क्रिसमस सेलिब्रेशन कार्यक्रम में बोले PM मोदी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 23, 2024 08:55 PM

प्रभु ईसा मसीह की शिक्षाएं प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बताती हैं… क्रिसमस सेलिब्रेशन कार्यक्रम में बोले PM मोदी

प्रभु ईसा मसीह की शिक्षाएं प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बताती हैं… क्रिसमस सेलिब्रेशन कार्यक्रम में बोले PM मोदी

प्रभु ईसा मसीह की शिक्षाएं प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बताती हैं… क्रिसमस सेलिब्रेशन कार्यक्रम में बोले PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि बीते 10 साल में, हमारे देश में 25 करोड़ लोगों ने गरीबी को परास्त किया है. ये इसलिए हुआ, क्योंकि गरीबों में एक उम्मीद जगी कि हां, गरीबी से जंग जीती जा सकती है.
प्रभु ईसा मसीह की शिक्षाएं प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बताती हैं... क्रिसमस सेलिब्रेशन कार्यक्रम में 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में कैथोलिक बिशप के क्रिसमस सेलिब्रेशन में शामिल हुए. जहां, पीएम मोदी ने कहा कि क्रिसमस की खुशियों में आप सबके साथ जुड़ने का ये अवसर, ये दिन, हम सब के लिए यादगार रहने वाला है. ये अवसर इसलिए भी खास है, क्योंकि इसी वर्ष सीबीसीआई की स्थापना के 80 वर्ष पूरे हो रहे हैं. मैं इस अवसर पर सीबीसीआई और उससे जुड़े सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं.पीएम मोदी ने कहा कि प्रभु ईसा मसीह की शिक्षाएं प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का जश्न मनाती हैं. यह महत्वपूर्ण है कि हम सभी इस भावना को मजबूत बनाने के लिए काम करें. हालांकि, जब हिंसा फैलाने और समाज में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास किया जाता है तो मुझे बहुत दुख होता है. अभी कुछ दिन पहले, हमने देखा कि जर्मनी के क्रिसमस बाजार में क्या हुआ. यह जरूरी है कि हम ऐसी चुनौतियों से लड़ने के लिए एक साथ आएं.
‘बाइबल आशा को शक्ति और शांति के स्रोत के रूप में देखती है’
पीएम ने कहा कि क्रिसमस और भी खास हो जाता है क्योंकि आप जयंती वर्ष की शुरुआत करते हैं, जो आप सभी के लिए बहुत महत्व रखता है. मैं जयंती वर्ष के लिए नियोजित विभिन्न पहलों के लिए आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं. इस बार, जयंती वर्ष के लिए, आपने एक ऐसी थीम चुनी है जो आशा के इर्द-गिर्द घूमती है. पवित्र बाइबल आशा को शक्ति और शांति के स्रोत के रूप में देखती है.
आज का भारत लोगों को संकट से बचाकर लाता है, बोले पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि भारत की संतान, दुनिया में कहीं भी हो, किसी भी विपत्ति में हो आज का भारत, उन्हें हर संकट से बचाकर लाता है. इसे अपना कर्तव्य समझता है. भारत अपनी विदेश नीति में भी नेशनल इंटरेस्ट के साथ-साथ ह्यूमन इंटरेस्ट को प्राथमिकता देता है. कोरोना के समय पूरी दुनिया ने इसे देखा भी और महसूस भी किया.
‘सामूहिक प्रयास देश को आगे बढ़ाएंगे’
प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 10 साल में हमारे देश में 25 करोड़ लोगों ने गरीबी को परास्त किया है. ये इसलिए हुआ क्योंकि गरीबों में एक उम्मीद जगी कि हां, हम गरीबी से जंग जीत सकते हैं. मुझे विश्वास है कि हम सबके सामूहिक प्रयास हमारे देश को आगे बढ़ाएंगे. विकसित भारत हम सभी का लक्ष्य है और हमें इसे मिलकर पाना है. ये आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा दायित्व है कि हम उन्हें एक उज्ज्वल भारत देकर जाएं.
 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)