होम जनता दरबार में SHO पर फूटा अनिल विज का गुस्सा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 23, 2024 08:50 PM

जनता दरबार में SHO पर फूटा अनिल विज का गुस्सा

जनता दरबार में SHO पर फूटा अनिल विज का गुस्सा

 जनता दरबार में SHO पर फूटा अनिल विज का गुस्सा

हरियाणा के गब्बर कहे जाने वाले परिवहन मंत्री अनिल विज अंबाला में जनता दरबार में उस वक्त बुरी तरह से भड़क गए, जब शिकायत लेकर पहुंची एक महिला वहां रोने लगी. फिर विज ने एफआईआर दर्ज नहीं करने पर अंबाला कैंट सदर थाने के एसएचओ को सस्पेंड करने का आदेश दे डाला. महिला अनिल विज के पास शिकायत लेकर पहुंची थी कि पिछले हफ्ते उनके आदेश के बावजूद पुलिस ने उसकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं की है.जनता दरबार में अपनी बात कहते हुए महिला रोने लगी. इसके बाद तो अनिल विज का गुस्सा चरम पर पहुंच गया. उन्होंने वहां मौजूद अंबाला कैंट सदर थाने के SHO को खूब खरी-खोटी सुनाई और जमकर लताड़ लगाई. विज ने SHO से कहा कि मैं मंत्री हूं. तुमने मेरा आदेश नहीं माना. तुम पुलिस वाला काम करो. तुम्हारा काम है एफआईआर दर्ज करके केस बनाकर कोर्ट के आगे रखो. अब क्या तुम जजों के काम थाने में करोगे.तुमने एफआईआर दर्ज की है या नहीं?अनिल विज ने SHO से पूछते हुए कहा, बताओ तुमने एफआईआर दर्ज की है या नहीं, नहीं की ना? फिर अनिल विज ने कहा कि सस्पेंड करो इसको, निकलो यहां से बाहर. तू होता कौन है एफआईआर से रोकने वाला? पहले एफआईआर दर्ज करो, फिर देखो. एसएचओ ने जब अपने सीनियर अफसर की बात की तो अनिल विज और ज्यादा भड़क गए.तेरे लिए क्या कानून अलग बनेगा?उन्होंने कहा कि तेरे अफसर को भी देख लेंगे. तेरे लिए क्या कानून अलग बनेगा? पहले एफआईआर दर्ज करो फिर आगे देखो. उन्होंने वहीं से डीजीपी शत्रुजीत कपूर को फोन मिलाते हुए कहा कि यहां का एसएचओ किसी की नहीं मानता है. इसके आज के आज सस्पेंशन ऑर्डर चाहिए.मेरे आदेश का पालन नहीं कियाअनिल विज ने एसएचओ से कहा कि तुमने मेरे आदेश का पालन नहीं किया मैंने तुम्हें पर्सनली कहा था कि इस मामले में एफआईआर दर्ज करो लेकिन फिर भी तुमने एफआईआर दर्ज नहीं की. तुम एफआईआर दर्ज करने से मना नहीं कर सकते. फैसला करने के लिए कोर्ट है. तुम्हारा काम एफआईआर दर्ज करने का है. तुम कोई जज नहीं हो. तुम मुझे कानून सिखाओगे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)