होम महाराष्ट्र में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, फडणवीस को गृह, शिंदे-अजित को क्या मिला?

समाचारदेशप्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Dec 21, 2024 10:05 PM

महाराष्ट्र में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, फडणवीस को गृह, शिंदे-अजित को क्या मिला?

महाराष्ट्र में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, फडणवीस को गृह, शिंदे-अजित को क्या मिला?

महाराष्ट्र में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, फडणवीस को गृह, शिंदे-अजित को क्या मिला?

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है. सीएम ने गृह विभाग अपने पास रखा है. अजित पवार को एक बार फिर वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. एकनाथ शिंदे को शहरी विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. धनंजय मुंडे को खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्रालय का प्रभार दिया गया है, जबकि पंकजा मुंडे को पर्यावरण मंत्रालय दिया गया है.महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता ने महायुति को स्पष्ट बहुमत दिया. इसके बाद 5 दिसंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण हुआ. इस मौके पर देवेन्द्र फड़णवीस ने मुख्यमंत्री जबकि एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. हालांकि, शपथ ग्रहण के बाद भी कैबिनेट का विस्तार रुका हुआ था. इसके बाद 15 दिसंबर को कैबिनेट का विस्तार हुआ. महागठबंधन के 39 मंत्रियों ने शपथ ली थी, जिनमें 33 कैबिनेट और 6 राज्य मंत्री शामिल रहे. सरकार ने इसमें से कुल 28 मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया जबकि कुछ लोग अभी भी बचे हुए हैं.

मंत्री    विभाग
देवेंद्र फडणवीस    गृह विभाग
अजित पवार    वित्त विभाग
एकनाथ शिंदे    शहरी विकास, गृह निर्माण
चन्द्रशेखर बावनकुले    राजस्व
हसन मुश्रीफ    चिकित्सा शिक्षा
चंद्रकांत पाटिल    उच्च और तकनीकी शिक्षा, संसदीय कार्य मंत्री
गणेश नाईक    वन मंत्री
राधाकृष्ण विखे पाटिल    जल संसाधन
पंकजा मुंडे    पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन, पशुपालन
उदय सामंत    उद्योग और मराठी भाषा
गुलाबराव पाटिल    जल आपूर्ति
दादा भुसे    स्कूल शिक्षा
गिरीश महाजन    जल संरक्षण (विदर्भ, तापी, कोंकण विकास), आपदा प्रबंधन
संजय राठौड़    मृदा एवं जल संरक्षण
धनंजय मुंडे    खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण
मंगल प्रभात लोढ़ा    कौशल विकास, रोजगार, उद्योग और अनुसंधान
जयकुमार रावल    विपणन, शिष्टाचार
अतुल सेव    ओबीसी विकास, डेयरी विकास मंत्रालय, ऊर्जा नवीकरण
अशोक उईके    आदिवासी विकास मंत्रालय
आशीष शेलार    सूचना प्रौद्योगिकी, सांस्कृतिक
शंभुराज देसाई    पर्यटन, खान और स्वतंत्रता सेनानी कल्याण मंत्रालय
माणिकराव कोकाटे    कृषि
दत्तात्रेय भरणे    खेल और अल्पसंख्यक विकास और औकाफ मंत्रालय
जयकुमार गोरे    ग्राम विकास, पंचायत राज
नरहरि जिरवाल    खाद्य एवं औषधि प्रशासन
संजय सावकारे    कपड़ा
संजय शिरसाट    सामाजिक न्याय
प्रताप सरनाईक    परिवहन
भरत गोगावले    रोजगार गारंटी, बागवानी
मकरंद पाटिल    राहत और पुनर्वास
नितेश राणे    मत्स्य पालन और बंदरगाह
आकाश फुंडकर    मजदूर
बाबासाहेब पाटिल    सहयोग
प्रकाश आबिटकर    सार्वजनिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण
राज्यमंत्री    विभाग
माधुरी मिसाल    सामाजिक न्याय, अल्पसंख्यक विकास और बंदोबस्ती, चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय
 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)