होम ओवैसी ने महाराष्ट्र में किया बड़ा फेरबदल, AIMIM में नए पदाधिकारियों की घोषणा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 21, 2024 09:58 PM

ओवैसी ने महाराष्ट्र में किया बड़ा फेरबदल, AIMIM में नए पदाधिकारियों की घोषणा

ओवैसी ने महाराष्ट्र में किया बड़ा फेरबदल, AIMIM में नए पदाधिकारियों की घोषणा

ओवैसी ने महाराष्ट्र में किया बड़ा फेरबदल, AIMIM में नए पदाधिकारियों की घोषणा


आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुसलमीन (AIMIM) ने महाराष्ट्र इकाई में बड़े फेरबदल करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की है. इम्तियाज जलिल को प्रदेश अध्यक्ष, शब्बीर फारूकी को कार्यकारी अध्यक्ष और मोहम्मद यूसुफ पंजानी को उपाध्यक्ष बनाया गया है. समीर साजिद और अतीक अहमद खान को महासचिव, जबकि सैफ पठान और शफीउल्लाह काजी को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है.
ओवैसी ने महाराष्ट्र में किया बड़ा फेरबदल, AIMIM में नए पदाधिकारियों की घोषणाआल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुसलमीन (AIMIM) महाराष्ट्र इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा हो गई है. इस घोषणा के साथ ही पार्टी ने अपनी पकड़ को और मजबूत करना चाहती है. पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व में AIMIM ने महाराष्ट्र में नए संगठनात्मक ढांचे के साथ पार्टी कई मुद्दों पर अपनी भूमिका को प्रभावी ढंग से पेश करने के लिए तैयार है. माना जा रहा है बीएमसी चुनाव पार्टी ने फेरबदल किए है.महाराष्ट्र में AIMIM के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में इम्तियाज जलिल की नियुक्ति की गई है. ये पुणे क्षेत्र से विधायक हैं, ये भी एक बड़ा कारण है कि पार्टी ने इनकी राजनीतिक समझ और नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताया है. विधायक ने महाराष्ट्र में मुस्लिम समुदाय के लिए हमेशा आवाज उठाई है.महाराष्ट्र कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में शब्बीर फारूकी की नियुक्ति की गई है. फारूकी की राजनीतिक पृष्ठभूमि और संगठन में उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है. वहीं उपाध्यक्ष के रूप में मोहम्मद यूसुफ पंजानी का नाम घोषित किया गया है. पंजानी का संबंध करंजा से है और उन्होंने हमेशा पार्टी के सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई है.AIMIM ने महाराष्ट्र इकाई के दो सामान्य सचिवों के नामों की भी घोषणा की है, जिनमें समीर साजिद और अतीक अहमद खान (गोवंडी) का नाम शामिल है. इसके अलावा, पार्टी ने दो संयुक्त सचिवों का भी चुनाव किया है सैफ पठान (मुंब्रा) और शफीउल्लाह काजी (पिंपरी).AIMIM महाराष्ट्र इकाई की नई टीम के गठन के बाद पार्टी की दिशा और रणनीति में और भी स्पष्टता आई है. यह टीम न केवल राजनीतिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेगी, बल्कि सामाजिक न्याय, शिक्षा, और विकास के क्षेत्रों में भी अहम भूमिका निभाएगी. इन पदाधिकारियों के नेतृत्व में AIMIM महाराष्ट्र में अपनी पैठ मजबूत करने के लिए और भी सक्रिय कदम उठाएगी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)