होम दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री भाजपा का होगा : हर्ष मल्होत्रा

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Dec 11, 2024 08:59 PM

दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री भाजपा का होगा : हर्ष मल्होत्रा

दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री भाजपा का होगा : हर्ष मल्होत्रा

दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री भाजपा का होगा : हर्ष मल्होत्रा

 केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को पूरा भरोसा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के हाथों में दिल्ली की कमान होगी। उनके मुताबिक 'आम आदमी पार्टी का जहाज डूब' रहा है और जनता चाहती है कि सरकार भाजपा की ही बने।मल्होत्रा ने कहा, दिल्ली में अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा। क्योंकि, आम आदमी पार्टी के भीतर अराजकता है और उनका जहाज डूबता हुआ दिख रहा है।उन्होंने आगे कहा, " उन्होंने 31 विधायकों में से 15 पूर्व विधायकों को टिकट देने से मना कर दिया है। मनीष सिसोदिया जैसे प्रमुख नेता, जो शिक्षा मॉडल के चैंपियन होने का दावा करते हैं वो वास्तव में एक तृतीय श्रेणी का मॉडल है। इनके कई नेताओं ने मौजूदा सीट को छोड़ कर दूसरी सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है।"सीलमपुर विधायक अब्दुल रहमान के कांग्रेस में शामिल होने पर केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने कहा- यह फेरबदल अवसरवादी व्यक्तियों द्वारा किया जा रहा है, जो किसी भी कीमत पर सत्ता को प्राथमिकता देते हैं। वे लगातार पार्टी बदलने के तरीके खोजते रहते हैं, जहां वे जीत सकें या अधिक प्रभाव डाल सकें। भाजपा को इन सब चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।मंत्री ने आगे कहा, " प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार लगभग ग्यारह वर्षों से देश की सेवा कर रही है, तथा देश और उसके लोगों के लिए उल्लेखनीय प्रगति कर रही है। राष्ट्रीय स्तर पर मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों को पूरे भारत में भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकारों द्वारा लगातार दोहराया जा रहा है। मध्य प्रदेश में तीसरी बार, हरियाणा में तीसरी बार, छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की सरकार आई और अब महाराष्ट्र में भी सरकार आई है। इसका एक बड़ा कारण है यह है कि भाजपा शासित राज्यों में सरकार लगातार जनता के हित में कार्य कर रही है।"केंद्रीय राज्य मंत्री के मुताबिक जनता चाहती है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बने। बोले, "इस बार दिल्ली की जनता ने भी ठाना है कि भाजपा की सरकार को दिल्ली में लाना है। केजरीवाल सरकार ने पिछले 10 साल में दिल्ली की जनता के लिए कुछ नहीं किया। लोगों को स्वच्छ पानी के लिए तरसना पड़ा। बिजली के मोटे-मोटे बिल लोगों को दिए गए। दिल्ली की जनता ने इस बार तय कर लिया है कि दिल्ली में भाजपा का अगला मुख्यमंत्री बनेगा।"दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा, " भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं के बल पर ही दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक इकाई बनी है। दिल्ली के अंदर 13 हजार 33 बूथों पर हमारे जो कार्यकर्ता हैं उनके घर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता जाकर झंडा लगाने के साथ उनके नाम की पट्टिका लगा रहे हैं। इस कार्यक्रम का आज से आगाज हुआ है।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)