होम क्विज प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्राएं सिटी टॉपर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 11, 2024 07:16 PM

क्विज प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्राएं सिटी टॉपर

क्विज प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्राएं सिटी टॉपर

क्विज प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्राएं सिटी टॉपर

लखनऊ, 11 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस की मेधावी छात्राओं उर्विका एवं इशिता ने अन्तर-विद्यालयी क्विज प्रतियोगिता में सिटी टॉपर का खिताब अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि हेतु सी.एम.एस. छात्राओं को तीन हजार रूपये के नगद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र एवं ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन ट्रू ऑब्जर्विंग इण्डिया के तत्वावधान में हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमें सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस की इन प्रतिभाशाली छात्राओं ने बुद्धिमत्ता, तार्किक क्षमता एवं ज्ञान-विज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता होने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता के आयोजकों ने सी.एम.एम. छात्राओं की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने भी इन दोनों प्रतिभाशाली छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।सी.एम.एस. अपने छात्रों को सदैव ही इस प्रकार की रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु प्रोत्साहित करता है। ऐसी प्रतियोगिताओं से छात्रों का मनोबल तो बढ़ता ही है साथ ही उनमें विश्वव्यापी दृष्टिकोण का विकास भी होता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वर्ल्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)