होम काँटे के मुकाबलों में अपनी खेल प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया बाल फुटबालरों ने

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 8, 2024 07:50 PM

काँटे के मुकाबलों में अपनी खेल प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया बाल फुटबालरों ने

काँटे के मुकाबलों में अपनी खेल प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया बाल फुटबालरों ने

काँटे के मुकाबलों में अपनी खेल प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया बाल फुटबालरों ने

लखनऊ, 8 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम कैम्पस के तत्वावधान में चौक स्टेडियम, लखनऊ में आयोजित किये जा रहे चार दिवसीय डा. जगदीश गाँधी मेमोरियल इण्टर-स्कूल फुटबाल टूर्नामेन्ट के दूसरे दिन आज विभिन्न छात्र टीमों के बीच काँटे का मुकाबला देखने को मिला और लगभग सभी टीमों ने अपने शानदार खेल से दर्शकों को प्रभावित किया। इस टूर्नामेन्ट के अन्तर्गत आज खेले गये पहले मैच में सी.एम.एस. राजाजीपुरम कैम्पस ने सी.एम.एस. चौक कैम्पस को 2-0 से हराया। सी.एम.एस. राजाजीपुरम की ओर से श्रेष्ठ ने छठे मिनट में गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई जबकि इसी टीम के सिद्धान्त ने 20वें मिनट में एक और गोल कर अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया और यह बढ़त खेल के अन्त तक बरकरार रही। एक और मुकाबले में सेठ ए आर जयपुरिया स्कूल, गोल्फसिटी ने सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम कैम्पस को 2-1 से हराया। विजयी टीम की ओर से दिवित ने 22वें एवं 42वें मिनट में दो शानदार गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसी प्रकार, डेलही पब्लिक स्कूल, जानकीपुरम एवं काल्विन ताल्लुकेदार्स कालेज के बीच खेले गये मैच में डीपीएस जानकीपुरम ने 2-0 की धमाकेदार जीत दर्ज कर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया। डीपीस जानकीपुरम की ओर से आनंद वर्धन दुबे एवं विल्डन मुस्तफा ने क्रमशः 13वें एवं 45वें मिनट में शानदार गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई। इसी प्रकार, लामार्टिनियर कालेज ने सी.एम.एस. राजाजीपुरम को 2-0 से हराया जबकि सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस ने सी.एम.एस. महानगर कैम्पस को 2-0 से मात दी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)