होम महाराष्ट्र: लिख कर ले लो, जाति जनगणना होकर रहेगी. राहुल का बीजेपी पर बड़ा हमला, संविधान पर भी घेरा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 7, 2024 08:52 PM

महाराष्ट्र: लिख कर ले लो, जाति जनगणना होकर रहेगी. राहुल का बीजेपी पर बड़ा हमला, संविधान पर भी घेरा

महाराष्ट्र: लिख कर ले लो, जाति जनगणना होकर रहेगी. राहुल का बीजेपी पर बड़ा हमला, संविधान पर भी घेरा

महाराष्ट्र: लिख कर ले लो, जाति जनगणना होकर रहेगी. राहुल का बीजेपी पर बड़ा हमला, संविधान पर भी घेरा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा लाल किताब लहराने को लेकर बीजेपी नेताओं के बयान पर घमासान मच गया है. राहुल गांधी ने बीजेपी नेताओं के बयान पर प्रतिक्रिया दी है और जमकर बीजेपी नेताओं पर हमला बोला है.

राहुल गांधी ने गुरुवार को सोशल साइट एक्स पर ट्वीट किया कि महाराष्ट्र के भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री के अनुसार बाबासाहेब के संविधान को दिखाना और जाति जनगणना के लिए आवाज उठाना नक्सली विचार है!

उन्होंने कहा किभाजपा की ये सोच संविधान निर्माता महाराष्ट्र के सपूत डॉ भीमराव आंबेडकर का अपमान है. लोकसभा चुनाव के दौरान महाराष्ट्र की जनता ने संविधान की लड़ाई लड़ी और महाविकास आघाड़ी को बड़ी जीत दिलाई.

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा द्वारा बाबासाहेब का अपमान महाराष्ट्र की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी - वो कांग्रेस और महाविकास आघाड़ी के साथ मिल कर हमारे संविधान पर किए गए हर हमले का पूरी ताकत से जवाब देकर उसकी रक्षा करेगी और, भाजपा की ऐसी तमाम शर्मनाक कोशिशें नाकाम होंगी - लिख कर ले लो, जाति जनगणना हो कर रहेगी.


लाल नोटबुक पर बीजेपी ने बोला था हमला

बता दें कि इससे पहले भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने लगाया था कि राहुल गांधी नागपुर में एक चुनावी कार्यक्रम में 'लाल किताब' लेकर जाकर 'शहरी नक्सलियों और अराजकतावादियों' से वोट मांग रहे हैं. राजनीति में लाल रंग को अक्सर मार्क्सवादी या साम्यवादी विचारधाराओं से जोड़कर देखा जाता है. देवेंद्र फणडवीस और शिवसेना नेताओं के हमले के बाद जयराम रमेश ने बीजेपी नेताओं की निंदा की थी. अब राहुल गांधी ने जवाब दिया है.

कांग्रेस और बीजेपी में मचा घमासान

लाल नोटबुक की केवल उपमुख्यमंत्री देंवेंद्र फडणवीस ने आलोचना नहीं थी. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और भाजपा के महाराष्ट्र प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा था. रिजिजू ने 'फर्जी नाटक' करने का आरोप लगाया था और दावा किया था कि राहुल गांधी ने नागपुर में संविधान सम्मान सम्मेलन में जो किताब लहराई थी और बाद में लोगों को बांटी थी, वह वास्तव में एक खाली नोटबुक थी, जिसकी बाइंडिंग इस तरह से डिजाइन की गई थी कि वह संविधान की प्रति जैसी लगे.

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने इस मामले में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें कहा गया कि राहुल गांधी के कार्यक्रम में लाल रंग में बंधी नोटबुक बांटी गई. वीडियो में किताब को खोला गया तो उसमें खाली पन्ने दिखाई दिए. कांग्रेस के विजय वडेट्टीवार ने बाद में कहा कि सभी उपस्थित लोगों को एक नोटबुक और पेन दिया गया था.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)