होम वक्फ बोर्ड की मीटिंग में फिर हंगामा, विपक्ष के सांसद बीच में ही निकले; दिल्ली को लेकर विवाद

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 28, 2024 09:41 PM

वक्फ बोर्ड की मीटिंग में फिर हंगामा, विपक्ष के सांसद बीच में ही निकले; दिल्ली को लेकर विवाद

वक्फ बोर्ड की मीटिंग में फिर हंगामा, विपक्ष के सांसद बीच में ही निकले; दिल्ली को लेकर विवाद

वक्फ बोर्ड की मीटिंग में फिर हंगामा, विपक्ष के सांसद बीच में ही निकले; दिल्ली को लेकर विवाद

वक्फ बोर्ड को लेकर संयुक्त संसदीय समिति की मीटिंग सोमवार को भी हंगामेदार रही। बीते सप्ताह टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी पर हमले का आरोप लगा था और कहा गया था कि मीटिंग के दौरान उन्होंने एक बोतल फोड़ दी थी।

अब सोमवार को फिर से हंगामा हुआ और विपक्षी दलों के सांसद बाहर चले गए। दिल्ली वक्फ बोर्ड की ओर से दी गई प्रजेंटेशन का ये सांसद विरोध कर रहे थे। इन सांसदों का कहना था कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के प्रशासक ने बिना दिल्ली सरकार की अनुमति के ही प्रजेंटेशन में बदलाव कर दिए। इसकी जानकारी तक दिल्ली सरकार को नहीं दी गई।

इस मीटिंग से बाहर निकलने वाले सांसदों में संजय सिंह, डीएमके के मोहम्मद अब्दुल्ला, कांग्रेस के नासिर हुसैन और मोहम्मद जावेद भी शामिल थे। इन लोगों का कहना था कि एमसीडी के कमिश्नर और दिल्ली वक्फ बोर्ड के प्रशासक अश्विनी कुमार ने वक्फ बोर्ड की शुरुआती रिपोर्ट में बदलाव कर दिए हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री आतिशी से कोई पूछताछ भी नहीं की। इस मीटिंग की अध्यक्षता भाजपा के सांसद जगदंबिका पाल कर रहे थे। उन्हें ही जेपीसी का चेयरमैन बनाया गया है। इस मीटिंग में दिल्ली वक्फ बोर्ड, हरियाणा वक्फ बोर्ड, पंजाब वक्फ बोर्ड और उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के प्रतिनिधि शामिल थे।

इस मीटिंग में जेपीसी ने कई सामाजिक संगठनों को प्रतिनिधियों को भी अपनी राय जाहिर करने के लिए बुलाया था। बता दें कि 22 अक्टूबर को भी वक्फ बोर्ड पर जेपीसी की मीटिंग काफी हंगामेदार रही थी। इस मीटिंग में भाजपा सांसद अभिजीत गांगुली और टीएमसी के कल्याण बनर्जी के बीच तीखी बहस हो गई थी। आरोप लगाया गया था कि कल्याण बनर्जी ने इस दौरान जेपीसी के चेयरमैन जगदंबिका पाल की तरफ एक बोतल फेंक दी थी।

इससे उनके हाथ में चोट लग गई। इसके बाद जेपीसी की एक मीटिंग से कल्याण बनर्जी को बाहर ही रखने का आदेश दिया गया। बता दें कि वक्फ बिल को संसद में पेश किया गया था। वहां विपक्ष के विरोध के बाद सरकार ने इसे संसदीय समिति के समक्ष ट्रांसफर किया है। अब इस बिल को लेकर राजनीतिक दलों एव सामाजिक संगठनों के लोगों से राय ली जा रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)