होम डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा को प्रथम पुरस्कार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 24, 2024 06:55 PM

डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा को प्रथम पुरस्कार

डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा को प्रथम पुरस्कार

डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा को प्रथम पुरस्कार

लखनऊ, 24 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस की कक्षा-9 की प्रतिभाशाली छात्रा गौरी यादव ने एसोसिएशन ऑफ स्कूल्स फॉर द इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट (एएसआईएससी) के तत्वावधान में आयोजित जोनल डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। इस प्रतियोगिता में लखनऊ के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया जिसमें सी.एम.एस. की इस मेधावी छात्रा ने अंग्रेजी भाषा में अपनी तर्कपूर्ण, प्रभावशाली तथा धाराप्रवाह अभिव्यक्ति से निर्णायक मण्डल सहित सभी को प्रभावित किया। सी.एम.एस. की प्रतिभाशाली छात्रा की रचनात्मक एवं वैश्विक सोच एवं धाराप्रवाह अभिव्यक्ति यह दिखाती है कि वह आगे चलकर देश का गौरव बढ़ाने को तत्पर है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है जिसकी बदौलत सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नये नये कीर्तिमान गढ़ रहे हैं। सी.एम.एस. अपने छात्रों को विभिन्न विषयों का उत्कृष्ट ज्ञान प्रदान करने के साथ ही उनमें वैश्विक सोच व आत्मविश्वास का विकास भी करता है और यही कारण है कि उत्कृष्ट ज्ञान व बुद्धिमत्ता से लबालब सी.एम.एस. छात्र शैक्षिक क्षेत्र में विद्यालय का परचम पूरे विश्व में लहरा रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)