होम क्वीन्स कॉमनवेल्थ निबन्ध प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र ने जीता सिल्वर मेडल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 21, 2024 06:45 PM

क्वीन्स कॉमनवेल्थ निबन्ध प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र ने जीता सिल्वर मेडल

क्वीन्स कॉमनवेल्थ निबन्ध प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र ने जीता सिल्वर मेडल

क्वीन्स कॉमनवेल्थ निबन्ध प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र ने जीता सिल्वर मेडल

लखनऊ, 21 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस के कक्षा-8 के छात्र अभिराज प्रताप सिंह नेगी ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित क्वीन्स कॉमनवेल्थ निबन्ध प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल अर्जित कर लखनऊ का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता लंदन की रॉयल कॉमनवेल्थ सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित हुई जिसमें विश्व के 60 देशों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।इस अन्तर्राष्ट्रीय निबन्ध प्रतियोगिता में सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपने सर्वोत्कृष्ट लेखन द्वारा पर्यावरणीय समस्या, युवा नेतृत्व की भूमिका एवं लैंगिक समानता पर अभिनव विचार प्रकट करते हुए युवा पीढ़ी को सकारात्मक बदलाव हेतु प्रेरित किया। इसके अलावा, आदर्श विश्व व्यवस्था की रूपरेखा प्रदर्शित करने के साथ ही विश्वव्यापी समस्याओं के रचनात्मक समाधान भी सुझाये। रॉयल कॉमनवेल्थ सोसाइटी, लंदन ने अभिराज की लेखन शैली एवं विश्वव्यापी मानवीय एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए सिल्वर मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. के इस होनहार छात्र की उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

           

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)