होम पीएम नरेंद्र मोदी का कल वाराणसी का दौरा, 6100 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 19, 2024 08:57 PM

पीएम नरेंद्र मोदी का कल वाराणसी का दौरा, 6100 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

पीएम नरेंद्र मोदी का कल वाराणसी का दौरा, 6100 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

पीएम नरेंद्र मोदी का कल वाराणसी का दौरा, 6100 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वाराणसी का दौरा पर जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को देशभर में 6,100 करोड़ रुपये से अधिक लागत की अनेक हवाईअड्डा परियोजनाओं समेत अनेक विकासमूलक परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे.

 

पीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वाराणसी दौरे के दौरान पीएम मोदी दोपहर करीब 2 बजे सबसे पहले आरजे संकरा आई हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे. अस्पताल की ओर से आंख से संबंधित बीमारियों की उपचार की सुविधा प्रदान करेगा.

वाराणसी दौरे के दौरान पीएम मोदी मोदी लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के नए टर्मिनल भवन और संबद्ध कार्यों के निर्माण और रनवे के विस्तार की आधारशिला भी रखेंगे.

पीएम मोदी दरभंगा हवाईअड्डे पर लगभग 910 करोड़ रुपये की लागत से, आगरा हवाईअड्डे पर 570 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से और बागडोगरा हवाईअड्डे पर लगभग 1,550 करोड़ रुपये की लागत से नए सिविल एन्क्लेव की आधारशिला रखेंगे.

कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

प्रधानमंत्री 220 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित अंबिकापुर, रीवा और सहारनपुर में हवाई अड्डों के नए टर्मिनल भवनों का उद्घाटन करेंगे. इससे इन हवाई अड्डों की संयुक्त यात्री हैंडलिंग क्षमता में इजाफा होगा और यह सलाना 2.3 करोड़ से अधिक यात्रियों को वहन कर पाएगी.

इस परियोजना के अलावा पीएम मोदी मोदी खेलो इंडिया योजना और स्मार्ट सिटी मिशन के तहत परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे. इस परियोजना के तहत 210 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से वाराणसी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पुनर्विकास के चरण 2 और 3 का निर्माण किया गया है. इसका पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे.

इस परियोजना के तहत वहां अत्याधुनिक खेल परिसर का निर्माण किया जाना है. इसमें खिलाड़ियों के छात्रावास, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, खेल विज्ञान केंद्र, इनडोर शूटिंग रेंज विभिन्न खेलों के लिए अभ्यास मैदान,और लड़ाकू खेल क्षेत्र शामिल हैं.

सारनाथ में पर्यटन विकास की परियोजनाओं का उद्घाटन

पीएम मोदी लालपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 100-बेड वाले लड़कियों और लड़कों के छात्रावास का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही एक सार्वजनिक मंडप का भी पीएम उद्घाटन करेंगे.

पीएम मोदी का वाराणसी दौरे के दौरान सारनाथ में बौद्ध धर्म से जुड़े क्षेत्रों में पर्यटन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन का कार्यक्रम शामिल है. इनमें नई सीवर लाइनें और उन्नत जल निकासी व्यवस्था, पैदल यात्रियों के अनुकूल सड़कों का निर्माण और स्थानीय हस्तशिल्प विक्रेताओं को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक डिजाइनर वेंडिंग कार्ट वाला एक क्षेत्र शामिल है.

बयान में कहा गया है कि पीएम मोदी गुरुधाम मंदिर और बाणासुर मंदिर में पर्यटन विकास कार्यों और पार्कों के सौंदर्यीकरण और पुनर्विकासजैसी पहलों का भी उद्घाटन करेंगे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)