होम 500 से ज्यादा सुरक्षा कर्मी आरएसएस के कार्यक्रम की करेंगे सुरक्षा, पैरा मिलिट्री फोर्स की भी होगी तैनाती

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 19, 2024 08:37 PM

500 से ज्यादा सुरक्षा कर्मी आरएसएस के कार्यक्रम की करेंगे सुरक्षा, पैरा मिलिट्री फोर्स की भी होगी तैनाती

500 से ज्यादा सुरक्षा कर्मी आरएसएस के कार्यक्रम की करेंगे सुरक्षा, पैरा मिलिट्री फोर्स की भी होगी तैनाती

500 से ज्यादा सुरक्षा कर्मी आरएसएस के कार्यक्रम की करेंगे सुरक्षा, पैरा मिलिट्री फोर्स की भी होगी तैनाती

मथुरा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का 10 दिवसीय कार्यक्रम रविवार से शुरू हो जाएगा। संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित तमाम बड़े पदाधिकारी परखम स्थित गोशाला शनिवार की शाम पहुंच गए। इस कार्यक्रम की सुरक्षा में 500 से ज्यादा सुरक्षा कर्मी तैनात किये गये हैं।गौरतलब है कि परखम स्थित संघ की गोशाला पर यह कार्यक्रम रविवार से शुरू हो जाएगा।

पूरे देश से संघ के करीब 400 पदाधिकारी यहां पहुंच रहे हैं। संघ प्रमुख मोहन भागवत शनिवार शाम को यहां पहुंच गये। भागवत दिल्ली से यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए परखम पहुंचे। अन्य कई बड़े पदाधिकारी भी परखम पहुंच गये हैं। परखम गोशाला के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पिछले कई दिन से यहां की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और निरीक्षण जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे कर रहे हैं। मंडलायुक्त भी इस व्यवस्था का निरीक्षण कर चुकी हैं।सुरक्षा व्यवस्था में पीएसी और पुलिस के करीब 500 जवान लगाये गये हैं। इसके अलावा अर्ध सैनिक बल भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए यहां पहुंच चुके हैं। सुरक्षा कर्मियों ने अपनी ड्यूटी संभाल ली है। गोशाला और उसके पास सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। बगैर जांच पड़ताल के किसी को भी उधर जाने नहीं दिया जा रहा।

दो चक्रीय है सुरक्षा व्यवस्था

कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था दो चक्रिय की गई है। बाहर की व्यवस्था पुलिस और पीएसी के जिम्मे है। पुलिस और पीएसी की जांच के बाद अंदर की व्यवस्था अर्धसैनिक बलों पर रहेगी। इसके अलावा संघ के स्वयं सेवक भी वहां व्यवस्था के लिए लगाये गए हैं।

150 स्वयं सेवक रहेंगे व्यवस्था में

सुरक्षा कर्मियों के अलावा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवक भी वहां व्यवस्था में लगाये गये हैं। यहां की करीब 150 स्वयं सेवकों की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। पार्किंग, सफाई, सुरक्षा के हिसाब से यह व्यवस्था बांट दी गई है। मथुरा के ये स्वयं सेवक वहां डट गये हैं।

दो दिन तीन हजार से ज्यादा रहेंगे स्वयं सेवक

25-26 अक्तूबर को संघ के देशभर के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस 10 दिवसीय कार्यक्रम में सबसे महत्वपूर्ण बैठक यही है, जिसमें संघ की आगामी योजनाओं पर विचार किया जाएगा। इस बैठक की व्यवस्था में करीब तीन हजार स्वयं सेवक जुटेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)