होम उपचुनाव से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए यूपी चुनाव अधिकारी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 19, 2024 08:35 PM

उपचुनाव से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए यूपी चुनाव अधिकारी

उपचुनाव से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए यूपी चुनाव अधिकारी

उपचुनाव से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए यूपी चुनाव अधिकारी

प्रदेश भाजपा और जिलों में नए अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद अब यूपी में भी प्रदेश चुनाव अधिकारी नियुक्त हो गए हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष रह चुके डा. महेंद्रनाथ पांडेय को प्रदेश का चुनाव अधिकारी बनाया गया है। उनके साथ छह सह चुनाव अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। इसमें सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों से एक-एक नाम को शामिल किया गया है। चुनाव अधिकारियों की टीम घोषित करने में सामाजिक समीकरणों का भी ध्यान रखा गया है।भाजपा के सदस्यता अभियान के साथ ही अब संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया भी तेज हो चली है। प्रदेश संगठन द्वारा सुझाए गए नामों में से राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण ने शनिवार को प्रदेश के चुनाव अधिकारी और सह चुनाव अधिकारियों की सूची जारी कर दी। प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव कराने का जिम्मा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय को सौंपा गया है। उनके साथ पश्चिम के क्षेत्रीय महामंत्री हरीश कुमार सिंह, बृज क्षेत्र से मैनपुरी के जिला प्रभारी अनिल चौधरी, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से फतेहपुर की जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय, अवध के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकुट बिहारी वर्मा, काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कमलेश कुमार और गोरक्ष क्षेत्र से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र तिवारी को सह चुनाव अधिकारी बनाया गया है।प्रभार वाली सीटों पर डेरा डालें मंत्री और संगठन के लोग, सीएम ने सौंपी जिम्मेदारी

दिसंबर तक होगा जिला संगठन में बदलाव

16 से 30 अक्टूबर के बीच भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान चल रहा है। इसके खत्म होते ही संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। इसके तहत पहले मंडल, जिला और फिर प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। उसके बाद नये राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। माना जा रहा है कि नवंबर-दिसंबर में मंडल और जिलों की चुनाव प्रक्रिया खत्म होने के बाद जनवरी में नये प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)