होम धनतेरस पर आंगन में बनाएं ये रंगोली डिजाइन, आते-जाते लोग करेंगे तारीफ

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 18, 2024 09:22 PM

धनतेरस पर आंगन में बनाएं ये रंगोली डिजाइन, आते-जाते लोग करेंगे तारीफ

धनतेरस पर आंगन में बनाएं ये रंगोली डिजाइन, आते-जाते लोग करेंगे तारीफ

धनतेरस पर आंगन में बनाएं ये रंगोली डिजाइन, आते-जाते लोग करेंगे तारीफ

धनतेरस वाले दिन आप ये सिंपल और खूबसूरत रंगोली डिजाइन बना सकते हैं. इसको और भी ज्यादा इजी तरीके से बनाना है तो चौक की मदद से पहले रंगोली की पूरी गोलाइ बना लें और फिर चाय वाली छलनी से रंग भरते चले जाएं.

इसके बाद वाइट कलर से ये डिजाइन उकेर लें. बीच में कलश रखें और चारो ओर दीप जला लें. (Pic Credit: pixabay)

मां लक्ष्मी के स्वागत में अगर रंगोली बनानी है तो इस तरह से किसी दीवार के किनारे ये फिर दरवाजे पर हाफ गोलाई वाला डिजाइन बना सकते हैं और उसके बीच श्री और वेलकम लिखें. इसके अलावा आप हिंदी में स्वागत भी लिख सकते हैं. इसमें भी आप पहले छलनी से बैकग्राउंड तैयार कर लें और फिर बाकी का डिजाइन बनाएं. (Pic Credit: getty images)

स्वास्तिक का चिन्ह बहुत शुभ माना जाता है और त्योहारों या फिर पूजा-पाठ के किसी भी काम में लोग घरों में स्वास्तिक जरूर बनाते हैं. ऐसे में आप धनतेरस के दिन स्वास्तिक वाली रंगोली बना सकते हैं ये काफी ईजी भी रहेगी और फटाफट बन जाएगी. शाम को पूजा करने के बाद इसके चारो तरफ दीप जलाएं. (Pic Credit: getty images)

धनतेरस वाले दिन अगर आपके पास रंगोली बनाने का समय न हो या फिर ज्यादा जगह नहीं है तो मां लक्ष्मी के चरण बना सकते हैं. आप चाहे तो सफेद की बजाय अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर चौकोर बैकग्राउंड तैयार करके उसके ऊपर सफेद रंग की मदद से चरण बनाएं. (Pic Credit: getty images)

रंगोली बनाने के लिए आप रंगों की बजाय फूलों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. फूलों की रंगोली भी काफी खूबसूरत लगती है. इसके लिए आपको गंदा, गुलाब और वाइट कलर का कोई फूल चाहिए होगा. सभी फूलों की पंखुड़ियां अलग कर लें तो वहीं गेंदा के कुछ फूल साबुत रहने दें और इस तरह की रंगोली बनाएं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)