होम स्पेलिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा अव्वल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 18, 2024 06:58 PM

स्पेलिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा अव्वल

स्पेलिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा अव्वल

स्पेलिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा अव्वल

लखनऊ, 18 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस की कक्षा-7 की मेधावी छात्रा ताशवी सिंह ने नेशनल लेवल पर आयोजित स्पेलिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर लखनऊ का नाम रोशन किया है। ताशवी ने विज नेशनल स्पेल बी कम्पटीशन के नेशनल मेगा फाइनल राउण्ड में आल इण्डिया 15वीं रैंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। इस उपलब्धि हेतु ताशवी को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. छात्रा की सफलता पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। शैक्षिक संस्था विज स्पेल बी के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के चुने हुए छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. अलीगंज प्रथम कैम्पस की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अपने अंग्रेजी ज्ञान, स्पेलिंग, ग्रामर, पजल्स, फोनेटिक्स सिम्बल, बोलने की क्षमता, राइमिंग वर्डस, जंबल लेटर्स आदि विभिन्न मानकों पर सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन कर सिद्ध कर दिया निकट भविष्य में यह मेधावी छात्रा अपने ज्ञान व बहुमुखी प्रतिभा के दम पर अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर देश का गौरव बढ़ाने हेतु तत्पर है।सी.एम.एस. अपने प्रत्येक छात्र को मातृ भाषा हिन्दी के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा का सर्वश्रेष्ठ ज्ञान प्रदान कर रहा है, साथ ही वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास किये जा रहे हैं।   

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)