होम संतुष्ट हैं हम; भारत की मदद से गदगद US, खालिस्तानी पन्नू केस में जमकर की तारीफ

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Oct 17, 2024 09:18 PM

संतुष्ट हैं हम; भारत की मदद से गदगद US, खालिस्तानी पन्नू केस में जमकर की तारीफ

संतुष्ट हैं हम; भारत की मदद से गदगद US, खालिस्तानी पन्नू केस में जमकर की तारीफ

संतुष्ट हैं हम; भारत की मदद से गदगद US, खालिस्तानी पन्नू केस में जमकर की तारीफ

खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में अमेरिका भारत की जांच से संतुष्ट नजर आ रहा है। साथ ही अमेरिका ने साफ किया है कि इस साजिश में कथित तौर पर शामिल व्यक्ति अब भारत सरकार का कर्मचारी नहीं है।

हाल ही में अमेरिका आए भारतीय अधिकारियों की एक टीम ने यहां विदेश मंत्रालय और विधि मंत्रालय के अधिकारियों के साथ इस मामले को लेकर मुलाकात की थी।अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में कथित तौर पर शामिल व्यक्ति अब भारत सरकार के लिए काम नहीं करता है। उन्होंने कहा, 'हमने जांच समिति के सदस्यों को अमेरिकी तरफ से की जा रही जांच की जानकारी दी है। साथ ही हमें उनकी तरफ से भी जांच संबंधी जानकारियां मिली हैं। यह मीटिंग अच्छी रही।'मिलर ने कहा, 'उन्होंने हमें बताया है कि न्याय विभाग की तरफ से नामित व्यक्ति अब भारत सरकार का कर्मचारी नहीं है।' उन्होंने कहा, 'हम सहयोग से संतुष्ट हैं। यह प्रक्रिया अभी चल रही है। हम इसे लेकर उनके साथ काम करना जारी रखेंगे, लेकिन हम सहयोग और जांच के बारे में हमें अपडेट करने लिए उनकी सराहना करते हैं।'

क्या था मामला

पन्नू के खिलाफ साजिश रचने के आरोप निखिल गुप्ता नाम के शख्स पर लगे थे। उसे जून में चेक रिपब्लिक से प्रत्यर्पित कर अमेरिका लाया गया था। अमेरिका के न्याय विभाग का कहना है कि 53 साल के गुप्ता को 30 जून 2023 में चेक में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद अमेरिकी तरफ से तरफ चिंता जाहिर किए जाने के बाद भारत ने जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)