होम हिंदूओं के मन से डर को खत्म करने में कांग्रेस ने नहीं निभाई कोई भूमिका: फारूक अब्दुल्ला

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 15, 2024 08:47 PM

हिंदूओं के मन से डर को खत्म करने में कांग्रेस ने नहीं निभाई कोई भूमिका: फारूक अब्दुल्ला

हिंदूओं के मन से डर को खत्म करने में कांग्रेस ने नहीं निभाई कोई भूमिका: फारूक अब्दुल्ला

हिंदूओं के मन से डर को खत्म करने में कांग्रेस ने नहीं निभाई कोई भूमिका: फारूक अब्दुल्ला

महाराष्ट्र और झारखंड में चुनावी तारीखों के ऐलान के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने इंडिया गठबंधन को लेकर एक बयान दिया. उन्होंने कहा “मैं INDIA गठबंधन के नेताओं से अनुरोध करता हूं कि वे महाराष्ट्र और झारखंड में जनता से जुड़ें.

मुझे उम्मीद है कि महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावों में INDIA गठबंधन के नेता चुनावों को हल्के में नहीं लेंगे. उन्होंने कहा जम्मू में बीजेपी ने हिंदुओं को डराया कि अगर एनसी-कांग्रेस गठबंधन सत्ता में वापस आया तो आतंकवाद शुरू हो जाएगा. लेकिन कांग्रेस पार्टी ने लोगों के मन से इस डर को खत्म करने में अपनी भूमिका नहीं निभाई, अगर ऐसा होता तो हम जम्मू में बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे”

भारत और कनाडा के बीच चल रहे विवाद पर भी फारूक अब्दुल्ला ने बयान दिया. उन्होंने कहा, “मुझे इस स्थिति का अफसोस है, और हमें अपनी दोस्ती कायम रखनी चाहिए.” अब्दुल्ला ने सवाल उठाते हुए कहा, “कनाडा को यह जानकारी कैसे मिली? यह जानकारी अमेरिका ने कनाडा को दी थी.”

कनाडा पर क्या कहा फारूक

अमेरिका पर आरोप लगाते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने कनाडा को बताया कि भारत की रॉ एजेंसी के लोग निज्जर की हत्या में शामिल थे. उन्होंने कहा, “अमेरिका ने कनाडा को सबूत दिए हैं, जिसे कनाडा ने भारत सरकार के सामने पेश किया है. मुझे नहीं पता कि भारत सरकार इस पर क्या करेगी, लेकिन हमें दोस्ती के रास्ते को नहीं छोड़ना चाहिए.”

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में एनसी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला 16 अक्टूबर को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. आर्टिकल 370 हटने और राज्य का केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा खत्म होने के बाद उमर अब्दुल्ला पहले मुख्यमंत्री होंगे.

उमर एक सीट से देंगे इस्तीफा

विधानसभा चुनाव में जीत के बाद उमर अब्दुल्ला ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है. इस चुनाव में एनसी ने 42 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि पार्टी के गठबंधन में कांग्रेस का 6 सीटों का समर्थन मिला है. इसके अलावा, एनसी को 5 निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन मिला है. इस तरह एनसी को कुल 55 विधायकों का समर्थन मिला है. उमर अब्दुल्ला ने गांदरबल और बडगाम, दोनों सीटों से जीत दर्ज की. सूत्रों के मुताबिक शपथ ग्रहण के बाद वह बडगाम सीट से इस्तीफा दे सकते हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)