होम महाराष्ट्र में एक और झारखंड में दो चरणों में होगा चुनाव; 23 नवंबर को नतीजे

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 15, 2024 08:32 PM

महाराष्ट्र में एक और झारखंड में दो चरणों में होगा चुनाव; 23 नवंबर को नतीजे

महाराष्ट्र में एक और झारखंड में दो चरणों में होगा चुनाव; 23 नवंबर को नतीजे

महाराष्ट्र में एक और झारखंड में दो चरणों में होगा चुनाव; 23 नवंबर को नतीजे

चुनाव आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. महाराष्ट्र में एक चरण में तो झारखंड में दो चरणों में चुनाव होंगे. दोनों राज्यों के नतीजे एकसाथ 23 नवंबर को सामने आएंगे.इसके अलावा चुनाव आयोग ने अलग-अलग राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए भी तारीखों की घोषणा कर दी है. महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है, जबकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2025 को समाप्त होगा. चुनाव आयोग ने कहा वो निष्पक्ष और शांति पूर्वक चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है. उसने अधिकारियों के साथ मीटिंग में भी लेवल प्लेइंग फील्ड को बनाए रखने का निर्देश दिया है.

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने के साथ ही देश भर में 49 सीटों पर उप चुनाव का भी ऐलान कर दिया है। इनमें 15 राज्यों की 47 विधानसभा सीटें और दो लोकसभा सीटें शामिल हैं।

इनमें केरल की वायनाड सीट भी शामिल है, जहां से राहुल गांधी ने इस्तीफा दे दिया था। अब वहां 13 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। इसी तरह महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर भी 20 नवंबर को उपचुनाव कराए जाएंगे। इसके भी नतीजे 23 नंवबर को आएंगे।कुमार ने कहा कि 15 राज्यों की 47 विधानसभा और दो राज्यों में लोकसभा की 2 सीटों के उपचुनाव भी इन विधानसभा चुनाव के साथ संपन्न कराये जायेंगे। केरल की वायनाड संसदीय सीट और 47 विधानसभा सीटों के उपचुनाव झारखंड विधानसभा के पहले चरण के साथ ही 13 नवम्बर को कराये जायेंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र की नांदेड़ संसदीय सीट और एक अन्य विधानसभा सीट का उपचुनाव महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ 20 नवम्बर को कराया जायेगा।

यूपी में किस सीट पर कब उपचुनाव

मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेन्स में मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि उत्तर प्रदेश की 10 में से 9 विधानसभा सीटों पर भी 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे।

राज्य विधानसभा सीट चुनाव की तारीख
उत्तर प्रदेश करहल 13 नवंबर, 2024
उत्तर प्रदेश खैर 13 नवंबर, 2024
उत्तर प्रदेश मीरापुर 13 नवंबर, 2024
उत्तर प्रदेश फूलपुर 13 नवंबर, 2024
उत्तर प्रदेश गाजियाबाद 13 नवंबर, 2024
उत्तर प्रदेश मझवां 13 नवंबर, 2024
उत्तर प्रदेश कटेहरी 13 नवंबर, 2024
उत्तर प्रदेश कुंदरकी 13 नवंबर, 2024
उत्तर प्रदेश सीसामऊ 13 नवंबर, 2024

राजस्थान में किस सीट पर कब मतदान

राज्य विधानसभा सीट चुनाव की तारीख
राजस्थान दौसा 13 नवंबर, 2024
राजस्थान झुंझुनू 13 नवंबर, 2024
राजस्थान चौरासी 13 नवंबर, 2024
राजस्थान खींवसर 13 नवंबर, 2024
राजस्थान रामगढ़ 13 नवंबर, 2024
राजस्थान सलूंबर 13 नवंबर, 2024
राजस्थान देवली उनियारा 13 नवंबर, 2024

पश्चिम बंगाल में उपचुनाव कब

राज्य विधानसभा सीट चुनाव की तारीख
पश्चिम बंगाल सिताई 13 नवंबर, 2024
पश्चिम बंगाल मेदिनीपुर 13 नवंबर, 2024
पश्चिम बंगाल हारोआ 13 नवंबर, 2024
पश्चिम बंगाल नैहाटी 13 नवंबर, 2024
पश्चिम बंगाल तलडांगरा 13 नवंबर, 2024
पश्चिम बंगाल मदारीहाट 13 नवंबर, 2024

असम में किस सीट पर कब वोटिंग

राज्य विधानसभा सीट चुनाव की तारीख
असम बोंगाईगांव 13 नवंबर, 2024
असम धोलाई (SC) 13 नवंबर, 2024
असम सिदली (SC) 13 नवंबर, 2024
असम बेहाली 13 नवंबर, 2024
असम सामगुरी 13 नवंबर, 2024

बिहार में उपचुनाव कब

राज्य विधानसभा सीट चुनाव की तारीख
बिहार इमामगंज 13 नवंबर, 2024
बिहार बेलागंज 13 नवंबर, 2024
बिहार तरारी 13 नवंबर, 2024
बिहार रामगढ़ 13 नवंबर, 2024

पंजाब में उपचुनाव

राज्य विधानसभा सीट चुनाव की तारीख
पंजाब बरनाला 13 नवंबर, 2024
पंजाब चब्बेवाल 13 नवंबर, 2024
पंजाब गिद्दरबाहा 13 नवंबर, 2024
पंजाब डेरा बाबा नानक 13 नवंबर, 2024

कर्नाटक-केरल में उपचुनाव

राज्य विधानसभा सीट चुनाव की तारीख
कर्नाटक चिन्नपटना 13 नवंबर, 2024
कर्नाटक शिग्गांव 13 नवंबर, 2024
कर्नाटक संदूर 13 नवंबर, 2024
केरल पलक्कड़ 13 नवंबर, 2024
केरल चेलक्करा 13 नवंबर, 2024
केरल देवीकुलम 13 नवंबर, 2024

अन्य कहां-कहां उपचुनाव

राज्य विधानसभा सीट उप चुनाव की तारीख
मध्य प्रदेश बुधनी 13 नवंबर, 2024
मध्य प्रदेश विजयपुर 13 नवंबर, 2024
सिक्किम नामची सिंघीथांग 13 नवंबर, 2024
सिक्किम सोरेंग-चाकुंग 13 नवंबर, 2024
गुजरात वाव 13 नवंबर, 2024
छत्तीसगढ़ रायपुर दक्षिण 13 नवंबर, 2024
उत्तराखंड केदारनाथ 20 नवंबर, 2024

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)