होम बम की सूचना पर अयोध्या में एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, अलर्ट घोषित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 15, 2024 08:14 PM

बम की सूचना पर अयोध्या में एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, अलर्ट घोषित

बम की सूचना पर अयोध्या में एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, अलर्ट घोषित

बम की सूचना पर अयोध्या में एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, अलर्ट घोषित

अयोध्या में एयर इंडिया के विमान में बम की सूचना के बाद खलबली मची है। जिले में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश जारी किया गया है। एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ ही बम डिस्पोजल दस्ता भी पहुंचा है।

सूचना किसने दी और कहां से मिली इस बारे में अफसर अभी कुछ नहीं बोल रहे हैं। सूचना के बाद विमान की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। विमान जयपुर से अयोध्या आ रहा था।अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान को उतारने के बाद गहन चेकिंग चल रही है। अफसरों के अनुसार हर परिस्थिति से निपटने के लिए अलर्ट घोषित किया गया है। जिले के सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए गए हैं। एयरपोर्ट पर भारी पुलिस बल, सीआईएफ और सीआरपीएफ भी पहुंचा है।कमिश्नर, एसएसपी और एसपी सिटी सहित सुरक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर जांच कर रहे हैं। किसी को आकस्मिक उपचार के लिए कोई असुविधा न हो इसके लिए एयरपोर्ट पर सीएमओ डॉक्टर संजय जैन भी उपस्थित हैं फिलहाल अभी तक विमान में किसी भी प्रकार का बम नहीं मिला है।एयरपोर्ट पर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। अब से कुछ ही देर पहले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर एयरपोर्ट से बाहर निकले और वहां से रवाना हो गए हैं। जब उनसे एयरपोर्ट के भीतर के हालात के बारे में जानकारी मांगी गई तो उन्होंने फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है।इस बीच एटीएस की एक टुकड़ी भी यहां पर पहुंच गई है। एटीएस के अधिकारी पहले ही आ गए थे। एटीएस की टीम ने एयरपोर्ट के बाहर मोर्चा संभाल लिया है। कुछ अधिकारी पहले ही भीतर चले गए थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)