होम बाराबंकी में विसर्जन के दौरान हंगामा, धार्मिक स्थल पर गुलाल, चप्पल फेंकी, 2 हिरासत में

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 15, 2024 07:55 PM

बाराबंकी में विसर्जन के दौरान हंगामा, धार्मिक स्थल पर गुलाल, चप्पल फेंकी, 2 हिरासत में

बाराबंकी में विसर्जन के दौरान हंगामा, धार्मिक स्थल पर गुलाल, चप्पल फेंकी, 2 हिरासत में

बाराबंकी में विसर्जन के दौरान हंगामा, धार्मिक स्थल पर गुलाल, चप्पल फेंकी, 2 हिरासत में

बाराबंकी के टिकैतनगर थाना के कस्बा इचौली में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान सख्त हिदायत के बावजूद जुलूस में शामिल कुछ युवाओं ने दूसरे पक्ष के धार्मिक स्थल का पास जमकर हंगामा किया।

इसके बाद धार्मिक स्थल पर गुलाल, चप्पल व बियर की केन आदि भी फेंकी जिससे वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में हुए हंगामे का कई लोगों ने वीडियो बना डाला। वीडियो का प्रचार प्रसार शुरू होते ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। उच्चाधिकारियों की फटकार के बाद पुलिस ने तत्काल चार दर्जन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। मौके पर पुलिस व पीएसी की तैनाती कर दी गई है।टिकैतनगर थाना के कस्बा इचौली संवेदनशील है। कस्बा में ही माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित थी। जिस रास्ते से विसर्जन जुलूस निकाला जाता है। उसी रास्ते में दूसरे समुदाय का धार्मिक स्थल भी है। पूर्व में हुए विवाद को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन द्वारा जुलूस की लिखित अनुमति में धार्मिक स्थल से गांव के उत्तर तक जुलूस 45 मिनट में रास्ता पार करने का निर्देश दिया था। रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए इसी रास्ते से जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल कुछ उपद्रवी युवाओं ने दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल के पास जुलूस को रुकवा दिया। इसके बाद डीजे की तेज आवाज पर नाचने लगे। इसी दौरान किसी युवक ने धार्मिक स्थल पर गुलाल फेंका तो किसी ने चप्पल। कई लोगों द्वारा वीडियो भी बना लिया गया।इस घटना के बाद आक्रोश फैलने लगा। पुलिस ने मशक्कत के बाद जुलूस को कस्बे के बाहर कराया। शाम के बाद उक्त घटना को लेकर बनाए गए वीडियो का प्रचार शुरू हुआ। मामला बाराबंकी में बैठे पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा तो उच्चाधिकारियों की फटकार के बाद टिकैतनगर पुलिस चेती और आनन-फानन एसएसआई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना को लेकर धार्मिक स्थल के मुतवल्ली मोहम्मद रफीक ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि डीजे पर बैठे आलोक मौर्या व अभिषेक चौहान ने धार्मिक स्थल के गुंबद पर रंग और चप्पल फेंका। कुछ लोगों ने बियर की खाली केन भी फेंकी। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस तमाशबीन बनी रही।

सीसीटीवी फुटेज से हो रही उपद्रवियों की पहचान

पुलिस ने बताया कि थाने के एसएसआई की तहरीर पर करीब 48 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। सीओ रामसनेहीघाट जटाशंकर मिश्र ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत किया गया है। प्राप्त वीडियो फुटेज के आधार पर संदिग्ध व शरारती तत्वों की पहचान में पुलिस जुटी है। उपद्रवियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

वर्ष 2022 में भी हुआ था विवाद

स्थानीय लोगों ने बताया कि 18 मई 2022 को भी एक जुलूस के दौरान उपद्रवियों ने समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल पर लगे झंडे को उतार कर अपने समुदाय के प्रतीक झंडे को लगा दिया था। जिससे वहां जमकर बवाला हुआ था। तभी से इस क्षेत्र के संवेदनशील माना जाता है। लोगों ने बताया कि पूर्व में हुए विवाद के बाद भी पुलिस ने इसे लेकर सुरक्षा बंदोबस्त में कोताही बरती। जिससे दोबारा लोगों ने घटना को अंजाम देने का दुस्साहस किया।

पीस कमेठी बैठक में उठा था आपत्तिजनक गांनो का मुद्दा

त्योहारों को देखते हुए थाना स्तर पर पीस कमेठी की बैठकें होती रही है। बैठक में मजिस्ट कमेटी ने पुलिस व स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को बताया था कि कस्बा इचौली में रोजा मस्जिद के सामने मूर्ति विसर्जन जुलूस में सम्मलित भीड़ के द्वारा हर साल आपत्तिजनक गानों को बजाया जाता है। कमेटी ने बीते साल की भांति ही इस बार भी धार्मिक स्थल पर गुलाल फेंकने की भी आशंका जाहिर की थी। लेकिन इसके बाद भी स्थानीय पुलिस प्रशासन ने मस्जिद कमेटी की बात को लेकर कोई सतर्कता नहीं दिखाई।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)