होम बहराइच हिंसा के बीच प्रशासन का निष्क्रिय होना दुर्भाग्यपूर्ण, प्रियंका गांधी की योगी से यह अपील

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 14, 2024 09:55 PM

बहराइच हिंसा के बीच प्रशासन का निष्क्रिय होना दुर्भाग्यपूर्ण, प्रियंका गांधी की योगी से यह अपील

बहराइच हिंसा के बीच प्रशासन का निष्क्रिय होना दुर्भाग्यपूर्ण, प्रियंका गांधी की योगी से यह अपील

बहराइच हिंसा के बीच प्रशासन का निष्क्रिय होना दुर्भाग्यपूर्ण, प्रियंका गांधी की योगी से यह अपील

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के बहराइच में हिंसा के बीच प्रशासन का 'निष्क्रिय' होना 'दुर्भाग्यपूर्ण' है तथा उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की।बहराइच में मंसूर गांव के महाराजगंज इलाके में दुर्गा प्रतिमा जुलूस के दौरान भड़की हिंसा में एक युवक की मौत हो गई। विवाद लाउडस्पीकर से संगीत बजाने को लेकर शुरू हुआ था। पथराव और गोलीबारी में करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए और 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है।वहीं, सोमवार को भीड़ सड़क पर उतर आई और कुछ दुकानों को आग लगा दी। इससे तनाव और बढ़ गया। भीड़ में शामिल कुछ लोग लाठी और लोहे की छड़ लिए हुए थे। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, "बहराइच, उत्तर प्रदेश में हो रही हिंसा और प्रशासन के निष्क्रिय होने की खबरें अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण हैं।"बहराइच में फोर्स की भारी तैनाती, हिंसा में मारे गए युवक का अंतिम संस्कार संपन्नउन्होंने कहा, "मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री जी एवं राज्य प्रशासन से अपील करती हूं कि त्वरित 'एक्शन' (कार्रवाई) लेते हुए, जनता को विश्वास में लें और हिंसा रोकें। दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो" कांग्रेस महासचिव ने कहा, "जनता से मेरी करबद्ध अपील है कि कृपया कानून अपने हाथ में न लें और शांति बनाए रखें।" मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)