होम नेशनल योगा कम्पटीशन में सी.एम.एस. छात्रा को प्रथम पुरस्कार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 14, 2024 07:09 PM

नेशनल योगा कम्पटीशन में सी.एम.एस. छात्रा को प्रथम पुरस्कार

नेशनल योगा कम्पटीशन में सी.एम.एस. छात्रा को प्रथम पुरस्कार

नेशनल योगा कम्पटीशन में सी.एम.एस. छात्रा को प्रथम पुरस्कार

लखनऊ, 14 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम कैम्पस की प्रतिभाशाली छात्रा आरना ओम सिंह ने झारखण्ड में आयोजित नेशनल योगा कम्पटीशन में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता का आयोजन काउन्सिल फॉर द इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट एक्जामिनेशन्स (सी.आई.एस.सी.ई.) के  तत्वावधान में किया गया, जिसमें आरना ने अण्डर-14 गर्ल्स इण्डिविजुअल रिदमिक कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार अर्जित अपने योग कौशल का परचम लहराया है। इस उपलब्धि हेतु आरना को ‘बेस्ट योगा गर्ल’ के खिताब से भी नवाजा गया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने आरना की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के चुने हुए छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम कैम्पस इस छात्रा ने विभिन्न योगासनों, यौगिक क्रियाओं एवं शारीरिक क्षमता का जोरदार प्रदर्शन कर सिद्ध कर दिया कि निकट भविष्य में यह छात्रा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने को तत्पर है।सी.एम.एस. अपने छात्रों को उनकी रूचि के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु सदैव प्रोत्साहित करता है

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)