होम स्पेशल परमिट समेत इन 9 कामों के लिए नहीं जाना पड़ेगा आरटीओ, घर बैठे होगा काम, जानें कैसे

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 14, 2024 09:35 PM

स्पेशल परमिट समेत इन 9 कामों के लिए नहीं जाना पड़ेगा आरटीओ, घर बैठे होगा काम, जानें कैसे

स्पेशल परमिट समेत इन 9 कामों के लिए नहीं जाना पड़ेगा आरटीओ, घर बैठे होगा काम, जानें कैसे

स्पेशल परमिट समेत इन 9 कामों के लिए नहीं जाना पड़ेगा आरटीओ, घर बैठे होगा काम, जानें कैसे

यूपी में डुप्लिकेट आरसी से लेकर डीएल रिप्लेसमेंट के लिए अब आरटीओ के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वाहन संबंधी सुविधाएं प्रदान करने के लिए परिवहन विभाग की तरफ से नौ सेवाओं को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से लाइव किया जा रहा है।

इससे वाहन स्वामियों को भागदौड़ की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। उन्हें घर बैठे विभिन्न सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी।परिवहन आयुक्त चंद्रभूषण सिंह ने सोमवार को बताया कि इन नौ सेवाओं में डुप्लिकेट आरसी, विशेष परमिट, आरसी विवरण, डुप्लिकेट परमिट, डुप्लिकेट फिटनेस सर्टिफिकेट, डुप्लिकेट डीएल, डीएल में पता परिवर्तन, डीएल प्रतिस्थापन एवं डीएल एक्सट्रैक्ट को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से लाइव कर दिया गया है। इसके अलावा शिक्षार्थी लाइसेंस, स्थायी पंजीयन हेतु आवेदन, लाइसेंस तथा वाहन से मोबाइल नंबर अपडेट का कार्य पहले से ही आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से किया जा रहा है।परिवहन आयुक्त ने बताया कि इन सेवाओं का लाभ आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से प्राप्त हो सकता है। लोगों को बिना परिवहन कार्यालय आए सुविधाएं मिलेंगी। इन कार्यों को फेसलेस किये जाने से आमजनता को अत्यंत ही सुविधा होगी। परिवहन विभाग द्वारा प्रदान की जा रही अन्य सेवाओं को भी फेसलेस किये जाने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही अन्य सुविधाओं को भी इस प्रणाली का उपयोग कर फेसलेस करने की कार्यवाही की जाएगी।

कहां करें आवेदन

डुप्लिकेट आरसी या विशेष परमिट समेत अन्य कामों के लिए आपको परिवहन विभाग की साइट https://parivahan.gov.in/parivahan/ पर जाना होगा। यहां आपको कार्य सेलेक्ट के बाद अपना स्टेट डालना होगा। मांगे गए विवरण को सही से भर दें।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)