होम राहुल गांधी के गुमराह करने वाले बयानों के बहकावे में आ गई थी यूपी की कुछ जनता-भाजपा सांसद अरुण सागर

समाचारदेशराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 30, 2024 10:22 PM

राहुल गांधी के गुमराह करने वाले बयानों के बहकावे में आ गई थी यूपी की कुछ जनता-भाजपा सांसद अरुण सागर

राहुल गांधी के गुमराह करने वाले बयानों के बहकावे में आ गई थी यूपी की कुछ जनता:भाजपा सांसद अरुण सागर

राहुल गांधी के गुमराह करने वाले बयानों के बहकावे में आ गई थी यूपी की कुछ जनता-भाजपा सांसद अरुण सागर

देश के प्रधानमंत्री ने 133 योजनाओं को चलाकर दलितों का भी विकास कर रहे हैं, भाजपा सांसद अरुण सागर

पार्टी के निर्देश पर सीतापुर जिले में पहुंचे शाहजहांपुर सांसद अरुण सागर ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

सीतापुर पहुंचे शाहजहांपुर भाजपा सांसद अरुण सागर ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी ने अपने भाषणों में कहा कि आरक्षण हटा देंगे। वो विदेश में इस तरह की बयानबाजी करते हैं। लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने कहा था कि भाजपा की सरकार अगर तीसरी बार बन जाती है तो संविधान में संशोधन कर दिया जाएगा। संविधान बदल दिया जाएगा और दलित पिछड़ो को जो आरक्षण मिलता था वह नहीं मिलेगा। राहुल गांधी के बयानों से यूपी की जनता बहक गई थी। जिससे भाजपा को कुछ नुकसान भी हुआ था। 2024 में परिणाम आने के बाद अब लोग विचार कर रहे हैं कि दूसरी पार्टियों को वोट देकर बहुत गलत काम किया था। बहकावे में आ गए थे। अपने देश में आते हैं तो संविधान की बात करते हैं और विदेश जाते हैं तो हटाने की बात करते हैं।

शाहजहांपुर की सीट कैसे बचा पाए? इस सवाल पर भाजपा सांसद ने कहा कि शाहजहांपुर में छह विधानसभाएं हैं। वह ज्यादातर जनता के बीच में रहते हैं। हर वर्ग और हर समाज के लोग हमसे और पार्टी से जुड़े हैं। उस समय पश्चिम से एक अफवाह फैलाई गई जो पूरब तक गई थी। जिससे कुछ जगहों पर पार्टी को नुकसान हुआ था। लेकिन हम लोग हमेशा जनता के बीच रहते हैं। इसलिए हमे जनता ने आशिर्वाद दिया। अयोध्या कैसे हार गई? इस  सवाल पर उन्होंने कहा कि वहां के प्रत्याशी के बारे में सभी जानते हैं। उन्होंने चुनाव के दौरान एक बयान दे दिया था। वैसा बयान को नही देना चाहिए था। वरना अयोध्या सीट हारना सवाल ही नही उठता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीब, असहाय लोगों के विकास करने का काम करती है। हमारे समाज के पास कोई और एजेंडा नही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने 133 योजनाएं चलाकर समाज में विकास करने का काम किया है। उन्होंने बैंड बाजा का काम करने वालों के लिए दिए बयान का समर्थन करते हुए कहा कि सबको अपनी दुकान के बाहर आपना नाम लिखना चाहिए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)