होम इजरायली हमलों पर महबूबा मुफ्ती का बयान, बोलीं- हिटलर के बाद नेतन्याहू सबसे बड़े आतंकवादी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 30, 2024 09:37 PM

इजरायली हमलों पर महबूबा मुफ्ती का बयान, बोलीं- हिटलर के बाद नेतन्याहू सबसे बड़े आतंकवादी

इजरायली हमलों पर महबूबा मुफ्ती का बयान, बोलीं- हिटलर के बाद नेतन्याहू सबसे बड़े आतंकवादी

इजरायली हमलों पर महबूबा मुफ्ती का बयान, बोलीं- हिटलर के बाद नेतन्याहू सबसे बड़े आतंकवादी

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने इजरायल के प्रधानमंत्री नेतान्याहू को हिटलर के बाद सबसे बड़ा आतंकवादी बताया है। सोमवार को अपने बयान में उन्होंने कहा कि इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू एडॉल्फ हिटलर के बाद सबसे बड़े आतंकवादी हैं क्योंकि यहूदी नेता ने फलस्तीन और लेबनान को 'गैस चैंबर' में बदल दिया है।

लेबनान में हुई हिजबुल्लाह चीफ की हत्या के बाद महबूबा ने इजरायली सेना द्वारा की गई इस कार्रवाई की निंदा करते हुए लेबनान और फलस्तीन के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए अपना चुनाव प्रचार कार्यक्रम एक दिन के लिए रद्द कर दिया था।

समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने नेतन्याहू के खिलाफ फैसला सुनाया है। इस (लेबनान में हमले) घटना ने साबित कर दिया है कि वह वास्तव में एक अपराधी हैं जिन्होंने फलस्तीन में हजारों लोगों की हत्या की है और अब लेबनान में भी वही कर रहे हैं। इसकी कोई भी निंदा पर्याप्त नहीं है। तन्याहू को ''हिटलर के बाद सबसे बड़ा आतंकवादी'' करार देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ''हिटलर ने लोगों को मारने के लिए गैस चैंबर बनाए लेकिन नेतन्याहू ने फलस्तीन और लेबनान को गैस चैंबर में बदल दिया है जहां वे हजारों लोगों को मार रहे हैं। महबूबा ने कहा कि नेतन्याहू शासन के साथ संबंध रखने का भारत सरकार का फैसला गलत है।

उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के समय से ही फलस्तीन के साथ खड़े रहे हैं। ऐसे शासन के साथ संबंध रखना और लोगों को मारने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हथियारों और ड्रोन की आपूर्ति करना, मुझे लगता है, एक गलत निर्णय है।''

हिज्बुल्ला प्रमुख हसन नसरल्ला को शहीद बताने वाले उनके पोस्ट की भाजपा द्वारा आलोचना किए जाने संबंधी सवाल पर महबूबा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को हत्या के खिलाफ देश में 'आक्रोश' को देखना चाहिए।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की मुखिया ने कहा, भाजपा मुझे क्या बताएगी? ये वही लोग हैं जो कठुआ में आठ साल की बच्ची के बलात्कारियों के साथ खड़े थे। वो दोषी आज अपनी सजा काट रहे हैं। मुझे बलात्कारियों का समर्थन करने पर उनके दो मंत्रियों को हटाना पड़ा था। उन्होंने कहा कि वे (भाजपा) फलस्तीन के लोगों के लिए नसरल्ला के लंबे संघर्ष के बारे में क्या जानते हैं? उन्हें देखना चाहिए कि कितने लोग कश्मीर, लखनऊ और देश के अन्य हिस्सों में बाहर आ रहे हैं और शहीद के लिए नारे लगा रहे हैं। उन्हें एहसास होना चाहिए उनकी सोच कितनी गलत है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)