होम टीम इंडिया ने बैटिंग में मचाई तबाही, 50, 100, 150, 200, 250 में बने वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 30, 2024 09:34 PM

टीम इंडिया ने बैटिंग में मचाई तबाही, 50, 100, 150, 200, 250 में बने वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

टीम इंडिया ने बैटिंग में मचाई तबाही, 50, 100, 150, 200, 250 में बने वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

टीम इंडिया ने बैटिंग में मचाई तबाही, 50, 100, 150, 200, 250 में बने वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट के चौथे दिन का खेल काफी मजेदार रहा है। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में दो मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन फैन्स जितना ज्यादा निराश हुए होंगे, चौथे दिन उसकी काफी हद तक भरपाई भारतीय टीम ने कर दी है।

भारत ने बांग्लादेश को पहले 233 रनों पर समेटा और फिर 9 विकेट पर 285 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी। टीम इंडिया ने बैटिंग में तबाही मचाई और टेस्ट क्रिकेट में एक ही दिन पांच नए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिए।

भारत ने पहले टेस्ट इतिहास में सबसे तेज पचासे और सबसे तेज 100 रनों का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में तीन ओवर में ही बिना विकेट गंवाए 51 रन बना लिए थे, जो टेस्ट क्रिकेट इतिहास में किसी भी टीम द्वारा बनाए गए सबसे तेज 50 रन हैं, वहीं 10.1 ओवर में 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। इस तरह से भारत ने अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ डाला।

इसे भी रोहित-जायसवाल ने दिलाया टी20 का मजा, ऐसे बना टेस्ट में वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत ने 2023 में पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में 12.2 ओवर में 100 रनों का आंकड़ा छुआ था, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किसी टीम के सबसे तेज 100 रन थे, अब भारत ने अपने ही वर्ल्ड रिकॉर्ड को ध्वस्त कर डाला है। तब भी रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने मिलकर यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था और अब इन तीनों ने मिलकर ही यह वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ भी डाला है। रोहित 11 गेंद पर 23 रन जबकि यशस्वी 51 गेंद पर 72 रन बनाकर आउट हुए।

इसे भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिके रोहित, फिर भी बना डाला ये रिकॉर्ड

भारत ने 50-100 के बाद टेस्ट में सबसे तेज 150, 200 और 250 बनाने का कीर्तिमान भी अपने नाम किया। भारतीय टीम ने 18.2 ओवर में 150 जबकि 24.2 ओवर में 200 रन पूरे किए। वहीं, भारत ने 30.1 ओवर में 205 का आंकड़ा छुआ। शुभभमन गिल ने 39 और विराट कोहली ने 47 रन का योगदान दिया। केएल राहुल 68 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)