होम विराट कोहली को बहुत चुभेगा ये रिकॉर्ड, फिफ्टी से चूकने के बाद की सचिन की बराबरी

समाचारखेल Alert Star Digital Team Sep 30, 2024 09:18 PM

विराट कोहली को बहुत चुभेगा ये रिकॉर्ड, फिफ्टी से चूकने के बाद की सचिन की बराबरी

विराट कोहली को बहुत चुभेगा ये रिकॉर्ड, फिफ्टी से चूकने के बाद की सचिन की बराबरी

विराट कोहली को बहुत चुभेगा ये रिकॉर्ड, फिफ्टी से चूकने के बाद की सचिन की बराबरी

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सोमवार को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार लय में दिखे। लग रहा था कि कोहली 31वां टेस्ट अर्धशतक कंप्लीट कर लेंगे लेकिन तीन रनों से चूक गए।

उन्होंने कानपुर के मैदान पर 35 गेंदों में 47 रन की पारी खेली, जिसमें चार चौके और एक सिक्स शामिल है। कोहली ने फिफ्टी से चूकने के बाद महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। कोहली को यह रिकॉर्ड बहुत चुभेगा।

दरअसल, कोहली टेस्ट क्रिकेट में 40 या उससे अधिक के स्कोर पर सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 21वीं मर्तबा 40 रन पूरे करने के बाद विकेट गंवाया। सचिन भी अपने करियर में 21 बार ऐसे ही आउट हुए। लिस्ट में वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। दोनों 22-22 मर्तबा पवेलियन लौटे।

गौरतलब है कि कोहली ने कानपुर में अपनी पारी के दौरान सचिन का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने 27 हजार इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए हैं। कोहली सबसे तेज 27,000 रन कंप्लीट करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 594 पारियों में यह कारनामा अंजाम दिया। वहीं, सचिन ने 623 पारियों में ऐसा किया था। कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में 27 हजार रन का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन सचिन के नाम हैं। उन्होंने कुल 34,357 रन बनाए हैं। फेहरिस्त में दूसरे पायदान पर श्रीलंका के कुमार संगकारा (28,016) और तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (27,483) हैं। कोहली ने टेस्ट में 8,870 से अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने वनडे में 13,906 और टी20 इंटरनेशनल में 4,188 रन जुटाए। वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)